कुम्भा बस्ती के विराट हिंदू सम्मेलन में संत चले समाज के साथ, मिला प्रियांशु महाराज का सानिध्य

उदयपुर। समर्थ गुरु रामदास नगर की कुंभा बस्ती में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक उमेश जोशी ने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संत प्रियांशु महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता सह महानगर कार्यवाह राहुल राठौर, विशेष अतिथि देवकिशन मेनारिया तथा अध्यक्षता राजकुमार शर्मा ने की।


वानरेश्वर हनुमान मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुई जिसमें हजारों माताएं बहनों ने कलश यात्रा में भाग लिया और लगभग दो सौ छोटे बालक महापुरुष बनकर आए। कलश यात्रा के दौरान संत प्रियांशु महाराज स्वयं यात्रा में पैदल भ्रमण किया। प्रियांशु महाराज ने कहा कि हम हिन्दू है, हम किसी भी धर्म के विरोधी नहीं है लेकिन हिंदू धर्म के कट्टर समर्थक हैं। उन्होंने कहा कि हम सबको हिंदू होने के नाते जातपात छोड़कर एक रहना होगा। मुख्य वक्ता राहुल राठौड़ ने कहा कि भारत की जेन जी विश्व का नेतृत्व करने वाली है। राठौड ने संघ के पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण और नागरिक शिष्टाचार के बारे में बताया। महिला प्रतिनिधि के रूप में सुश्री प्रिया लोहार ने कुटुंब प्रबोधन के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन समिति के संयोजक उमेश जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग तीन हजार पांच सौ धर्मप्रेमी उपस्थित थे, समापन वंदेमातरम् राष्ट्रगान के साथ हुआ तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

Related posts:

51 शिवभक्तों का पहला जत्था अमरनाथ दर्शन हेतु रवाना

पीआईएमएस की ओर से दीपोत्सव की मंगल कामनाएं

Hindustan Zinc’s EcoZen Pioneers Green Metals with Over 75% Lower Carbon Footprint

राजस्थान विद्यापीठ में दो दिवसीय 47 वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के महाकुंभ का आगाज

हिन्दुस्तान जिंक ने आईआईटीएफ 2025 में विकसित भारत की नींव को मजबूत करने में जिंक की भूमिका को किया प...

दुनिया के सबसे बड़े हेयर एंड ब्यूटी कांटेस्ट ‘वल्र्ड हेयर कप’ में छाया कमलेश का ‘जेंट्स फैशन प्रो क...

इंटरनेशनल ओलिंपियाड में उदयपुर के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

ताबीश की चिकित्सक बनने की तमन्ना

एरियल पुरुषों से करता है कपड़े धोने की अपील

दिव्यांगजन सशक्तिकरण का नया अध्याय :

कॉप दिवाली फेस्ट योजना का दूसरा मिनी ड्रा निकला

Hindustan Zinc’s SAMADHAN farmers celebrate World Animal Welfare Day at Zawar