अखिल भारतीय सेठ सेठिया जैन समाज के सामूहिक विवाह के दो दिवसीय आयोजन 19-20 फरवरी को

उदयपुर। अखिल भारतीय सेठ सेठिया जैन समाज का झीलों की नगरी उदयपुर में सामूहिक विवाह 19 व 20 फरवरी को होगा। सामूहिक विवाह के सम्पूर्ण आयोजन एवं विभिन्न रस्में महाप्रज्ञ विहार एवं आभा रिसोर्ट में सम्पन्न होंगे। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य संयोजक राकेश सेठिया ने बताया कि अखिल भारतीय सेठ सेठिया समाज का 50 वर्ष पूर्व केशरीयाजी तीर्थ में सामूहिक विवाह हुआ था जिसमें 15 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे थे। उसी के स्वर्ण जयंति महोत्सव स्वरूप यह आयोजन पुन: उदयपुर में होने जा रहा है जिसमें 14 जोड़े परिणय में बंधेंगे। सामूहिक आयोजन की तैयारियों को अन्तिम रूप दिया जा चुका है।
राकेश सेठिया ने बताया कि 19 फरवरी को प्रात: 7.30 बजे गणपति पूजन एवं जिनेश्वर पूजन होगा । प्रात: 9.30 बजे सगाई रस्म एवं मौसारा का आयोजन होगा। दोपहर 1.30 बजे हल्दी रस्म होगी। सायं 7 बजे जिनेश्वर प्रभु, नाकोड़ा भैरव एवं कुलदेवी माताजी की भक्ति का आयोजन होगा।
सामूहिक विवाह के दूसरे दिन 20 फरवरी को प्रात: 9 बजे वर निकासी होगी जो महाप्रज्ञ विहार से प्रारम्भ होकर आभा फार्मा रिसोर्ट पहुंचेंगी। वहां तोरण, वरमाला एवं पाणिग्रहण संस्कार होगा।
कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल गुलाबचन्दजी कटारिया, गुजरात सरकार के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, राजस्थान सरकार के केबीनेट मंत्री गौतम दक, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री दिनेश खोड़निया, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार वर्तमान विधायक अर्जुन बामनिया को आमंत्रित किया गया है।
राकेश सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से सेठ-सेठिया समाज के मेहमान सम्मिलित होंगे, जिसमें वागड़, मेवाड़, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश, मारवाड़ आदि सभी जगह से समाजजन उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन समाज में एकजुटता बनाए रखने एवं विवाह आयोजनों में फिजुल खर्च रोकने में सहायक होगा। आयोजन संचालन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है, जिसमें बांसवाड़ा, उदयपुर, मुम्बई, मेवाड़ एवं सभी क्षेत्रों से सहयोग रहेगा। दो दिवसीय सामूहिक विवाह में आधुनिक एवं वर्तमान परिवेश की तरह कार्यक्रम का आयोजन होगा जिससे समाज के युवाओं का सामुहिक विवाह के प्रति रूझान बढ़ेगा एवं वह आर्कषित होंगे ।

Related posts:

अर्चना बैडमिंटन प्रीमियर लीग 2023 का शुभारंभ

ट्रेण्ड्स ने ब्राण्ड न्यू विंटर वियर लाइन कलेक्शन लांच किया

राजस्थान के स्कूलों में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बना रहा है लीड

गोवंश को लम्पी डिजीज से बचाने आयुर्वेद बना ढाल

70 प्रतिशत से अधिक मिर्गी के मामलों में दवाओं से ही सफल उपचार : डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ

जिसमें मदद का भाव नहीं, वही गरीब : प्रशांत अग्रवाल

विश्व जल दिवस पर जागरूकता सत्र आयोजित

Vastu Dairy launches Vastu Premium Gold Ghee

डॉ. मोक्षा डागलिया को मिला प्रतिष्ठित डॉ. पी.एम. खरे पुरस्कार

Hindustan Zinc’s #WeHearTheQuiet Campaign Champions Workplace Kindness, Reaching Over 3,500 Employee...

मंगल को कोरोना संक्रमण उम्मीद से कम मंगलकारी रहा, 107 संक्रमित आए, 440 ठीक हुए

Sanjeevani Launches ‘The Pink Tag Project’, Turning Everyday Moments Into Life-Saving Reminders