हिन्दुस्तान जिंक द्वारा रघुनाथपुरा गांव में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

उदयपुर (मुकेश मूंदडा ) : हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड, राजपुरा दरीबा कॉम्प्लेक्स द्वारा सीएसआर पहल के तहत सिंदेसर कलां पंचायत के ग्राम रघुनाथपुरा में ग्रामीण सामुदायिक विकास के अतंर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण सामुदायिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले इन कार्यों से गांव और आस-पास के 400 से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
गांव के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए इन कार्यों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रघुनाथपुरा का नवीनीकरण, कनेक्टिविटी और सुरक्षा के तहत् डामर सड़क का निर्माण और पूरे गांव में रोशनी के लिए सोलर हाई मास्ट लाइट, जल संरक्षण के तहत् नए जीएलआर जल जलाशय का निर्माण और गांव के तालाब का गहरीकरण व विकास एवं सामुदायिक सुविधाओं के लिए श्मशान घाट पर शेड का निर्माण शामिल है।
इस अवसर पर यूनिट हेड आरडीएम देबांशु चटर्जी, हेड सीएसआर आरडीसी अभय गौतम एवं प्रशासक, सिंदेसर कलां, कुंवर लाल भील उपस्थित थे। साथ ही प्रशासक समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य, सिंदेसर कलां विद्यालय विनोद कुमार यादव, प्रधानाचार्य, रघुनाथपुरा विद्यालय डॉ. प्रहलाद सोनी एवं समाजसेवी अंबा लाल जाट भी मौजूद रहे। इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, शिक्षा के स्तर में सुधार, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।

Related posts:

महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट बैठक

मोदी कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर बीजेपी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम

Dr Mohit Goyal honoured with the highest honour for young rheumatologists in the India

ग्रेनाइट की जोखिम भरी पहाड़ियों पर नजर आए तेंदुए

तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गोयल का स्वागत एवं सम्मान

पत्रकार प्रतापसिंह का बडग़ांव उपप्रधान बनने पर अभिनंदन

‘लोकतंत्र में बच्चों की भागीदारी’ पर दो दिवसीय कार्यशाला

स्मिता पारिख डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार से सम्मानित

नारायण सेवा संस्थान में 501 कन्याओं का भव्य महापूजन मंगलवार को

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा आयोजित दूसरे वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन का इवेंट पोस्टर और रेस डे जर्सी लॉ...

मैनकाइंड फार्मा बांझपन और गर्भावस्था से जुड़ी जटिलताओं के लिए डाइड्रोजेस्टेरॉन विकसित करने वाली पहली...

पूर्व डीजीपी बंजारा एवं राज राजेश्वर ने किया नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन