उदयपुर : डि-कोड मेटा व उदयपुर ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित “रॉकवुड ब्लेजिंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप टी-20” का शिकारवाड़ी मैदान पर भव्य उद्घाटन हुआ । उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि निवृति कुमारी मेवाड़ थीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में कृष्णकांत टाँक (चेयरमैन,अर्बन कोऑपरेटिव बैंक), अनिल शर्मा (डायरेक्टर ऐडमिनिस्ट्रेशन, रॉकवुड्स स्कूल), प्रिंस बूँलिया (आईटी उद्योगपति) तथा रणजी खिलाड़ी किशन चौधरी शामिल रहे।
आयोजन समिति अध्यक्ष सुनील लड्ढ़ा, आयोजन सचिव विवेक घई, ज़िला संघ सचिव मनोज चौधरी, कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार मनीष अग्रवाल, निदेशक अब्राहम कुमार मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्रियंका कोठारी, कमल पुरी, आर. चंद्रा, मनीष जैन, विनोद राठौड़ एवं अनिल माथुर ने गुलदस्ता भेंट कर किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय खिलाड़ी कर्ण दवे ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। ज़िला संघ सचिव मनोज चौधरी ने टूर्नामेंट की रूपरेखा पर संक्षेप में प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि निवृति कुमारी मेवाड़ ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उदयपुर में इस प्रकार का बड़ा आयोजन होना खिलाड़ियों के लिए उभरने का एक सुनहरा अवसर है तथा दर्शकों को बड़े खिलाड़ियों का खेल देखने का मौका मिलेगा।
आयोजन समिति अध्यक्ष सुनील लड्ढ़ा, आयोजन सचिव विवेक घई, ज़िला संघ सचिव मनोज चौधरी एवं कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
अनिल शर्मा ने प्रतियोगिता प्रारंभ करने की घोषणा की। प्रतियोगिता में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच शाम 3:30 बजे तथा दूसरा मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इस टूर्नामेंट की विशेष बात यह है कि सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण 8 कैमरा सेटअप के माध्यम से किया जाएगा, जिससे दर्शकों को पेशेवर स्तर का प्रसारण अनुभव प्राप्त होगा। क्रिकेट प्रेमियों के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।
क्रिकेट कप का लाइव प्रसारण विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा, जिनमें डि-कोड, WdZ (यूट्यूब), स्पोर्टवोट तथा वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। साथ ही, मैचों की लाइव स्कोरिंग क्रिकहीरोज (CricHeroes) पर उपलब्ध रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन माधुरी पालीवाल ने किया।
