अब घुटना बदलवाना हुआ आसान: रोबोटिक सर्जरी से कम दर्द, जल्दी आराम

उदयपुर। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए, उदयपुर शाखा) के सहयोग से सीएमई (सतत् चिकित्सीय शिक्षा) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विख्यात चिकित्सकों ने भाग लिया।
गीतांजली हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. हरप्रीत सिंह ने “रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी” विषय पर विडियो के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्यम से घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी में सटीकता, कम दर्द और शीघ्र रिकवरी के लाभों पर प्रकाश डाला। गीतांजली हॉस्पिटल के जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. रामावतार सैनी ने “ऑस्टियोआर्थराइटिस: घुटने से जुड़े मिथक और तथ्य, रोबोटिक्स का नया युग” विषय पर विडियो के माध्यम से व्याख्यान दिया। उन्होंने घुटनों की बीमारी से संबंधित भ्रांतियों को दूर करते हुए रोबोटिक सर्जरी की उपयोगिता एवं भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन करवा चुके रोगियों ने भी अपनी संतुष्टि व्यक्त की तथा अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए। डॉ हरप्रीत सिंह एवं डॉ राम अवतार ने बताया कि रोबोटिक घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की संपूर्ण सुविधाएं प्रदान करने वाला गीतांजली हॉस्पिटल राजस्थान का पहला मेडिकल कॉलेज है|
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएमए उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने की, जबकि सचिव डॉ. प्रशांत अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने दोनों जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जनों की उपलब्धियों से उपस्थित चिकित्सकों को अवगत कराया। वक्ताओं का स्वागत एवं आभार प्रकट करते हुए आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित चिकित्सकों ने विशेषज्ञों से विभिन्न जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त किए।

Related posts:

लाल मां मंदिर में चालिया महोत्सव सम्पन्न

पुष्प प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बनी हिन्दुस्तान ज़िंक की स्टॉल

सांसद डॉ रावत ने दिशा बैठक में उठाया था पी. एम. किसान सम्मान निधि योजना की सूची में फर्जीवाडा, 550 व...

Signify partners with FINISH Society to light up 20 primary health centers in Rajasthan

सुमित की आतिशी पारी से मेवाड़ टूरिज्म क्लब आठ विकेट से जीता

ABB technology helps Wonder Cement to save over 1.8GWh energy annually

नारायण सेवा ने किया नवनियुक्त अधिकारियों का स्वागत

असुरक्षित कार्य को ना कहने की प्रतिज्ञा के साथ जिंक स्मेल्टर देबारी में 53वां सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न

JK Group Companies Conduct Extensive Blood Donation Drive Across India

तेरापंथ समाज ने मनाया 264 वाँ तेरापंथ स्थापना दिवस

उदपुरा में भंवर रणजीतसिंह का गोळ बींटी समारोह

अल्पेश लोढ़ा जार के महासचिव नियुक्त