वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में संतों के पावन चरण, सेवा और करुणा का केंद्र हुआ आलोकित

उदयपुर। शनिवार का दिन नारायण सेवा संस्थान के लिए प्रेरणादायक रहा जब संस्थान के नव-निर्मित भवन वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में संतों के पावन चरण पड़े। राष्ट्र संत एवं प्रेरक वक्ता ललितप्रभ सागर महाराज तथा शांतिप्रिय सागर मुनिराज के आगमन से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से अनुप्राणित हो उठा।
संतों की गरिमामयी अगवानी संस्थान के संस्थापक चेयरमैन कैलाश मानव द्वारा की गई। इस अवसर पर ललितप्रभ सागर महाराज ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलन कर सेवा, समर्पण और मानवता के इस धाम को आलोकित किया। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात महाराज ने वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी परिसर का अवलोकन किया और संस्थान द्वारा दिव्यांगजन एवं जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे निःशुल्क सेवा कार्यों की सराहना की।
अपने आशीर्वचनों में महाराज ने कहा नारायण सेवा संस्थान केवल एक संस्था नहीं, बल्कि करुणा, संवेदना और मानव मूल्यों की जीवंत पाठशाला है। उन्होंने कहा कि सेवा के जीते-जागते झरने कैलाश मानव जी के पदचिह्नों पर चलकर प्रशांत अग्रवाल एवं वंदना अग्रवाल न केवल संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं, बल्कि उदयपुर का गौरव भी देश-विदेश में बढ़ा रहे हैं। उन्होंने संस्थान की सतत प्रगति, विस्तार और सेवा कार्यों की निरंतरता की मंगलकामना करते हुए संस्थान के संरक्षक पारस कटारिया के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
संबोधि धाम के पदाधिकारी जय प्रकाश, अशोक गुप्ता, विवेक चौधरी व कार्यक्रम आयोजक दिनेश वैष्णव, महिम जैन, दिलीप सिंह चौहान, पं.विकास उपाध्याय, हरिप्रसाद एवं जगदीश डांगी सहित अनेक श्रद्धालु व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक की सखी परियोजना के तहत 60 लाख रुपये का ऋण वितरण

Vastu Dairy launches Vastu Premium Gold Ghee

विद्यापीठ का 21वां दीक्षांत समारोह 13 नवम्बर को

दैनिक भास्कर डिजिटल के मुकेश हिंगड़ सम्मानित

हिन्दुस्तान जिंक का एंटरप्राइज रिस्क मैनेजमेंट सिस्टम आईएसओ 31000 :2018 से प्रमाणित

ZINC FOOTBALL ACADEMY BEAT BENGALURU FC TO KICK-OFF HERO U-17 YOUTH CUP 2022 -23 IN STYLE

सांसद डॉ रावत व कल्याण आश्रम के प्रदेश संगठन मंत्री ने राज्यपाल से की भेंट

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन ने 10.19 करोड़ लोगों और 9000 से अधिक गांवों को प्रभावित किया

गायत्री परिवार से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन

स्वर्ण लेक ज्वेलर्स का शुभारंभ रविवार को

डॉ. सारंगदेवोत सम्प्रति संस्थान के अध्यक्ष बने

जावर क्षेत्र के विकास में हिन्दुस्तान जिंक का महत्वपूर्ण योगदान