उदयपुर : शिक्षा के क्षेत्र में ऑल-राउंड डेवलपमेंट के लिए महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस, उदयपुर को “उदयपुर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान रेडियो सिटी 91.9 एफएम द्वारा आयोजित समारोह में विद्यालय को स्कूल एजुकेशन में बेहतरीन सर्वांगीण विकास की विशेष श्रेणी में प्रदान किया गया। यह उपलब्धि संस्थान की निरंतर गुणवत्ता, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और मूल्य-आधारित शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।
यह गौरवपूर्ण सम्मान उदयपुर के श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की दूरदर्शी एवं विद्यार्थी-केंद्रित शैक्षणिक सोच से गहराई से जुड़ा है। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर रहा है।
समारोह में विद्यालय की ओर से मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने समर्पित विद्यार्थियों, सहयोगी अभिभावक समुदाय एवं प्रतिबद्ध शिक्षकों को दिया, जिनके संयुक्त प्रयासों से संस्थान की उत्कृष्ट परंपरा निरंतर सशक्त होती जा रही है। उन्होंने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय के उस संकल्प को और सुदृढ़ करता है, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, संवेदनशील एवं भविष्य के लिए पूर्णतः तैयार नागरिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल को “उदयपुर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026”
