पीएम मोदी की अजमेर सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटा संगठन

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को प्रस्तावित अजमेर यात्रा को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सांसद सी. पी. जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री का अजमेर दौरा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं जनआस्था, विकास और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प का उत्सव होगा। लाखों की संख्या में जनता प्रधानमंत्री के प्रेरक संबोधन को सुनने अजमेर पहुंचेगी और चित्तौड़गढ़ जिला इस ऐतिहासिक सभा में सबसे अधिक सहभागिता दर्ज कराकर प्रदेश में मिसाल कायम करेगा। सांसद जोशी ने पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठनात्मक अनुशासन, समर्पण और ऊर्जा के साथ इस आयोजन की तैयारियों में जुट जाएं। हर कार्यकर्ता की भूमिका निर्णायक है और चित्तौड़गढ़ के कार्यकर्ता एकजुटता व संकल्प के साथ ऐतिहासिक उपस्थिति दर्ज कराएंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी के आगामी सभी कार्यक्रमों में सक्रिय, जिम्मेदार और निरंतर सहभागिता निभाने का भी आह्वान किया, जिससे संगठन की शक्ति, प्रभाव और सशक्त हो। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता समन्वय, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने तथा जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने का आव्हान किया। सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने का आह्वान किया गया, ताकि प्रधानमंत्री की अजमेर सभा ऐतिहासिक बने।
बैठक में मिट्ठूलाल जाट, हर्षवर्धन सिंह, देवी सिंह राणावत, कमलेंद्र सिंह हाड़ा मंचासीन रहे। संचालन कैलाश मंत्री ने किया। बैठक में सीपी नामधराणी, नरेंद्र सिंह राजपूत, गोवर्धन जाट, कालीबाई मीणा, कैलाश जाट, पारस वीरवाल, गौपाल चौबे, हरीश ईनाणी, संजू लड्ढा, दीपक शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, नन्दकिशोर लौहार, कुलदीप चतुर्वेदी, प्रहलाद टेलर, गोटूलाल सुथार, आशीष शर्मा, दीपक अग्रवाल, गौरव त्यागी, गजेंद्र सिंह, अनिल सुखवाल, भंवर सिंह, लालचन्द गुर्जर, हीरालाल रायका, सुरेश जाट, नारायणलाल अहीर, रतननाथ योगी, शंकर साहू, शंभु गाडरी, अशोक जाट, विदुषी बिल्लू, राकेश पितलिया, कुलदीप सिंह, भूपेंद्र सालवी, भवानीराम जाट, तुलसीराम शर्मा, नेमीचंद भाट, पूरणमल अहीर, भेरूलाल गाडरी, मण्डल प्रभारी रामगोपाल ओझा, रतन पूर्बिया, ज्योतिष पुरोहित सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts:

लेक्सस इंडिया ने नया वर्चुअल गेस्ट एक्सपीरियंस सेंटर लॉन्च किया

हिन्दुस्तान जिंक स्थापित करेगा 100 बेड का एयरकंडीशन अत्याधुनिक कोविड फील्ड हाॅस्पीटल

जिंक द्वारा किशोर मूक बधिर बालिकाओं के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता पर जागरूकता सत्र

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 4 लाख से अधिक घरों को बिजली देने के बराबर जीएजी उत्सर्जन की बचत

वर्ल्ड मेंटल हैल्थ डे पर हिंदुस्तान जिंक ने शुरू किया गिव योरसेल्फ ए चांस अभियान

अब बिना आईडी प्रूफ़ लग सकेगी जैन साधुओं को वैक्सीन

देवास परियोजना-तृतीय एवं चतुर्थ चरण को मिली स्टेज- 1 स्वीकृति

खेरवाड़ा विधायक परमार ने धनकावाड़ा राहत कैम्प का किया निरीक्षण

Hindustan Zinc setting up a state-of-the-art ‘field hospital’ in Dariba against second wave of COVID

पारस जे. के. हाॅस्पिटल में मनाया गया इन्टरनेशनल नर्सेज डे

Zinc City, Udaipur Gears up for Srajan the Spark Supported by Hindustan Zinc

महावीर युवा मंच का होली-गणगोर मिलन