हिंदुस्तान जिंक ने सीईओ वाटर मैंडेट पहल से जुड़ कर जल संरक्षण प्रतिबद्धता को दोहराया

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक उत्पादन से पूर्व संरक्षण और सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। जल संरक्षण सतत विकास के प्रति हिन्दुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता का प्रमुख अंग है। जल सरंक्षण और अधिक से अधिक सर्तकता से जल के सद्उपयोग हेतु श्रेष्ठ तकनीक को अपनाते हुए कंपनी के लिए इसकी सामाजिक, आर्थिक और पारिस्थितिक मूल्य प्राथमिकता है। यूएन सेक्रेटरी जनरल एण्ड द यूएन ग्लोबल इंपेक्ट की पहल सीईओ वाटर मैंडेट से जुड़ कर जिंक ने जल सरंक्षण की प्रतिबद्धता को दोहराया है।
इस पहल से जुड़ने पर हिन्दुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरूण मिश्रा ने कहा कि वाटर मैंडेट के लिए हमारी प्रतिबद्धता न केवल हमारें सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लक्ष्य 6 के लिए हमारे द्वारा अपनाये जा रहे प्रयासों और प्रक्रियाओं के अनुरूप है। बल्कि हमें 5 टाईम्स वाटर पॉजिटीव कम्पनी बनने के दृष्टिकोण और 2025 तक फ्रेषवॉटर की खपत को 25 प्रतिषत तक कम करने के लक्ष्य के भी करीब है।
सीईओ वाटर मैनेजमेंट व्यापार का प्रतिनिधित्व करने वाले उद्यमियों और षिक्षार्थियों के लिए एडवांस वॉटर स्अीवर्डषीप के लिए मंच प्रदान करता है। इसका समर्थन करने वाली कंपनियां छह प्रमुख तत्वों (प्रत्यक्ष संचालन, आपूर्ति श्रृंखला, सामूहिक कार्य, सार्वजनिक नीति, सामुदायिक सहभागिता और पारदर्शिता) पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और प्रगति पर प्रतिवर्ष विवरण प्रस्तुत करती हैं। इस प्रतिबद्धता के साथ, हिंदुस्तान जिंक दुनिया भर में 175 कंपनियों में से एक होगा जो जल सरंक्षण का नेतृत्व करेगा।
हिंदुस्तान जिंक कम पानी की गहन तकनीक का उपयोग करने, अपशिष्ट जल को पुनर्चक्रित करने, वर्षा जल संचयन, और अधिक विभिन्न नीतियों के माध्यम से स्वच्छजल के उपयोग को कम करने पर केंद्रित है। कंपनी जल का कुशलता से उपयोग करके, पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने और समुदाय के साथ मिलकर जीवन चक्र में साझा जल संसाधन का प्रबंधन करने के लिए पानी के भंडारण हेतु अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts:

कोटक महिन्द्रा बैंक का मल्टीमीडिया मार्केटिंग कैम्पेन

नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने पेटीएम को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का एकीकृत ऐप बनाया

हिंदुस्तान जिंक को सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021

एचडीएफसी बैंक को सेकेंडरी मार्केट में अस्बा की सुविधा के लिए सेबी की मंजूरी

जिंक फ्रॉस्ट एंड सुलिवन सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स से सम्मानित

एचडीएफसी बैंक इस वित्तवर्ष अर्द्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में 1,060 से ज्यादा शाखाएं खोलेगा

कोरोना पॉजिटिव की ट्रेक्योस्टमी कर जान बचाई

Rocky & Mayur embark on a road trip across Rajasthan, experience Sanitised Stays at OYO hotels in Ud...

CATERPILLAR AND THE CATERPILLAR FOUNDATION DONATE ADDITIONAL $3.4 MILLION IN COVID-19 RELIEF

Tata Motors showcases its state-of-the-art technology, latest range of commercial vehicles and value...

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में जिंक ने जीते चार पुरस्कार

दरों में कटौती या रूख में बदलाव की उम्मीदों को आगे बढ़ाना होगा : बरूआ