उदयपुर : साई तिरुपति यूनिवर्सिटी के NSS सेल एवं नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर उमरड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः नर्सिंग कॉलेज, उमरड़ा में टीकाकरण जागरूकता शपथ कार्यक्रम के साथ हुई, जिसमें NSS स्वयंसेवकों एवं यूनिट इंचार्ज ने टीकाकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।
शपथ कार्यक्रम के पश्चात उमरड़ा गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को टीकाकरण के महत्व, इसके लाभ तथा समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने नारों और संदेशों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सिंह रावत, NSS यूनिट इंचार्ज विकास कुमार दाधीच, सामुदायिक स्वास्थ विभाधक्ष रूपेन्द्र सिंह शक्तावत, डॉ. सुरेश , प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अवंतिका सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने टीकाकरण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लेकर इसे सफल बनाया। इस कार्यक्रम की जानकारी यूनिवर्सिटी के NSS सेल प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर दीपक तेली ने दी।
उमरड़ा में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित
