सद्गुरु का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को संदेश

‘प्रताप की भाँति सत्य पर अडिग रहो’ तथा ‘विजयी भव’ का दिया आशीर्वाद
उदयपुर :
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने सद्गुरु के उदयपुर पहुँचने पर ‘गुरु-शिष्य’ की मेवाड़ी परम्परा के अनुसार स्वागत-सत्कार कर उन्हें आदर-सम्मान प्रदान किया। इस अवसर को डॉ. मेवाड़ ने अपना सौभाग्य बताते हुए कहा मेवाड़ संसार भर में अपने आदर्शों और सत्य की राह पर चलने के लिए विख्यात रहा है। अतिथि देवो भव की सनातनी परम्परा से मेवाड़ ने सदैव अपने क्षेत्र का मान वर्धन किया है। मेवाड़ के श्री एकलिंग दीवान पन्द्रह सौ वर्षों से निरन्तर सत्य के साथ, मानव धर्म और अपने कर्त्तव्य-पथ पर समर्पित रहे है। इसी कारण मेवाड़ के राज्य चिह्न में गुरुजनों का आशीर्वाद से महामंत्र ‘‘जो दृढ़ राखै धर्म को तिहिं राखै करतार’’ अंकित है। सद्गुरु ने भी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के द्वारा किए गये आदर-सत्कार को विशेष बताया।