प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में झुलेलाल टाईटंस विजयी

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। चेटीचण्ड महोत्सव कार्यक्रम के तहत पूज्य सिंधी पंचायत व झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 रात्री कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन रंगारंग कार्यक्रमो के साथ हुआ। झुलेलाल युवा समिति अध्यक्ष जैकी आहूजा व उपाध्यक्ष रवि मलानी ने बताया कि चेटीचण्ड महोत्सव कार्यक्रम के तहत इमेजिका टर्फ पर आयोजित झुलेलाल प्रीमियर लीग-4 दो दिवसीय रात्री कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल दस टीमो ने भाग लिया। फाईनल मेच झुलेलाल फायर एट व झूलेलाल टाईटंस के मध्य खेला गया। मेच के दौरान बड़़ी संख्या में समाजजन आनंद लेते व खिलाडि़यो का उत्साह वर्धन करते दिखे। देर रात्री तक चले फाईनल मेच में टाईटंस विजयी रही। झूलेलाल टाईटंस के कप्तान हर्ष कृपलानी को अतिथियो द्वारा विजेता ठªाफी तथा झुलेलाल फायर एट के कप्तान कुणाल मामनानी को उपविजेता की ट्राफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता के कुशल आयोजन पर आयोजक मण्डल के सदस्यो को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजन केे दौरान महिलाओ व बच्चोे की भी क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष कमलेश खटवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दोलत दासानी, सचिव योगेश भोजवानी द्वारा भगवान झुलेलाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। फाईनल मेच केे दौरान अनिल हरियानी, शंकर वंगानी, वंदना वजिरानी, दीपक शर्मा, ललित वंगानी, जेपी वंगानी, कमल चंचलानी, जॉनी शर्मा, कपिल मलानी, राजेश तुलसानी, विनोद फुलवानी, बाबु अगनानी, जितेन्द्र बलवानी, दिलीप वंगानी, राजु वाधवानी, सुरेश चंचलानी, लकी जयसिंघानी, मोहन टेकचंदानी, राजकुमार सोनी, अजय आहुजा, हरीश ओडवानी, भावेश नानवानी, जितेन्द्र वासवानी, जय खटवानी, भानु नेभनानी, कालु वासवानी, ललित टहलीयानी, सागर नैनानी, महेश बाबानी, आकाश गिदवानी, नितेश गिदवानी, भारत देवनानी, जय तुलसानी, हरीश रोचलानी, सन्नी मंगलानी, प्रेम वासवानी, सतीश विधानी, सावन शर्मा, मनोज तुलसानी, नितिन नेभनानी, लक्की तुलसानी, श्याम वंगानी, मनीष मलानी, दिशांत वरलानी, साहिल विधानी सहित बड़ी संख्या मे खेल प्रेमी उपस्थित थे।