चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार 1008 श्री कल्लाजी वेदपीठ द्वारा संचालित निःशुल्क आवासीय वेद विद्यालय में चारों वेद में नवीन सत्र के प्रवेश हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। वेद पीठ के आचार्य ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च से वैदिक विश्वविद्यालय परिसर से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र प्राप्त कर 06 जून प्रात 11 बजे तक जमा करा सकेंगे। वेद विद्यालय में प्रवेश हेतु 5वीं एवं 6वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 12 वर्षीय आयु निर्धारित है। वेद विद्यालय में प्रवेश हेतु परीक्षा केंद्र श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय जावदा 2 परिसर में आयोजित होगी, जिनमें लिखित परीक्षा 08 जून को दोपहर 03 बजे से होगी। मौखिक परीक्षा 09 जून को प्रातः 10 बजे से होगी एंव परीक्षा परिणाम 11 जून को अपराह्न 03 बजे जारी किये जाएंगे।
