पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर का NMOCON 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

उदयपुर : पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी, उदयपुर के संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित सम्मेलन NMOCON 2026 में उत्तर पश्चिम क्षेत्र, चित्तौड़ प्रांत, उदयपुर महानगर का प्रतिनिधित्व करते हुए डॉ. राहुल जैन, डॉ.राजेश मलिक, डॉ मोहितपाल सिंह पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, देबारी उदयपुर एवं रविंद्र नाथ टैगोर महाविद्यालय उदयपुर के छात्र-छात्राओं ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह सम्मेलन 19 मार्च से 22 मार्च तक गुजरात के वडोदरा में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से लगभग 1800 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का एक विशेष आकर्षण “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” से वडोदरा तक आयोजित साइकिल यात्रा रही, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया। इसमें करीब पेसिफिक डेंटल कॉलेज से 50 प्रतिभागी ने भाग लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. मोहित पाल सिंह ने “डेंटिस्ट्री में पेलिएटिव केयर” विषय पर एक प्रभावशाली अतिथि व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके व्याख्यान को उपस्थित विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों द्वारा अत्यंत सराहा गया और इसे आधुनिक दंत चिकित्सा में एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में स्वीकार किया गया। विद्यार्थियों ने सम्मेलन के दौरान विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें ई-पोस्टर प्रस्तुति, वकृत्व प्रतियोगिता, मौखिक प्रस्तुति, रंगोली निर्माण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं युवा संसद शामिल थे। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, वकृत्व प्रतियोगिता में द्वितीय एवं ई-पोस्टर प्रस्तुति में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धियां न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं समर्पण को दर्शाती हैं, बल्कि महाविद्यालय द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करती हैं। सम्मेलन का उद्घाटन एवं समापन समारोह गुजरात सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, जिन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह एवं प्रतिभा की सराहना की। पैसिफिक डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर की यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है और यह राष्ट्रीय स्तर पर उसकी बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है। संस्थान के प्रबंधन एवं संकाय सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों को उनकी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।