माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के सभी संकायों का परीक्षा परिणाम जारी

शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने उदयपुर से जारी किए परीक्षा परिणाम
विज्ञान, कला और वरिष्ठ उपाध्याय में छात्राओं ने मारी बाजी
कॉमर्स में छात्र रहे अव्वल

उदयपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुए। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने उदयपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी सभागार से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से वर्चुअली जुड़ते हुए परीक्षा परिणामों की घोषणा की। कक्षा 12 के सभी संकायों तथा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का समेकित परीक्षा परिणाम 96.45 प्रतिशत रहा। इसके साथ ही आजादी के बाद पहली बार ऐसा अवसर रहा जब माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणाम मार्च माह में जारी हुए।
शिक्षा मंत्री श्री दिलावर मंगलवार सुबह ट्रेन से उदयपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में कुछ देर रूकने के बाद ठीक 9.35 बजे कलक्ट्रेट स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीडियो कांफ्रेन्सिंग सभागार में पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। श्री दिलावर वीसी के माध्यम से अजमरे स्थित माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय के मुख्यालय से जुड़े। ठीक 10 बजे शिक्षा मंत्री श्री दिलावर के निर्देशन में कम्प्यूटर का बटन दबाकर परीक्षा परिणाम जारी किया गया। इस दौरान उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सलूम्बर विधायक शांतादेवी सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
यह रहा संकाय वार परिणाम :
शिक्षा मंत्री श्री दिलावर ने बताया कि उच्च माध्यमिक विज्ञान वर्ग की परीक्षा में कुल 287068 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, जिसमें से 285299 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। उच्च माध्यमिक विज्ञान वर्ग की परीक्षा का परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 97.02 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.34 रहा। विज्ञान वर्ग में 178051 छात्रों में से 146644 छात्र और 107248 छात्राओं में से 98636 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है। वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में कुल 30798 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 30580 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए वाणिज्य वर्ग का परिणाम 93.64 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 94.04 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 92.82 रहा। वाणिज्य वर्ग में 20666 छात्रों मे से 13976 छात्र और 9914 छात्राओं में से 8096 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। इसी प्रकार कला वर्ग की परीक्षा में कुल 591023 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे, इसमें से 583201 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। कला वर्ग का परिणाम 97.54 प्रतिशत रहा। इसमें से छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.68 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 98.29 रहा। 272970 छात्रों में से 156818 छात्र और 310231 छात्राओं में से 227252 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई हैं। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 4114 परीक्षार्थी पंजीकृत है जिसमें से 4067 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम 97.20 प्रतिशत रहा। छात्रों का उत्तीर्णता प्रतिशत 96.46 तथा छात्राओं का उत्तीर्णता प्रतिशत 97.77 रहा। वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 1781 छात्रों में से 832 छात्र और 2286 छात्राओं में से 1328 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुई है।
अव्वल विद्यार्थियों से मोबाइल पर की बात, दी शुभकामनाएं :
शिक्षा मंत्री श्री दिलावर ने परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद सभी संकायों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों और उनके परिजनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
आजादी के बाद पहली बार मार्च में जारी हुए बोर्ड परीक्षा परिणाम – शिक्षा मंत्री श्री दिलावर
शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं के समस्त संवंर्गों का परीक्षा परिणाम राजस्थान के इतिहास में पहली बार मार्च माह में जारी किया गया है. जो कि एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की मेहनत, लग्न, कठोर परिश्रम और सपनों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष परीक्षा प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया को तेज और विश्वसनीय बनाया गया है। मार्च माह में सटीक एवं पारदर्शी परिणाम जारी कर देना, सिस्टम सुधार का प्रमाण है। गौरतलब है कि 10 वीं बोर्ड का परिणाम भी 24 मार्च को ही जारी कर दिया गया था।
नवीन शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल से :
मंत्री श्री दिलावर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में इस बार से 01 अप्रैल से सत्रांरभ करने की योजना बनाई थी, जिसे तय समयानुसार पूर्ण कर रहे हैं। इस बार से सत्र 01 अप्रैल से किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों हेतु कार्यदिवसों की संख्या में वृद्धि होगी। गत सत्र में कार्यदिवसों की संख्या 235 थी जो अब बढ़कर 244 हो जाएगी। नवीन शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के साथ हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा विद्यालय से जुड़े। कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए हम प्रवेशोत्सव को अभियान बनाकर अधिकतम नामांकन हेतु प्रयासरत हैं।
तीन विषयों में हो सकेगी री-चेकिंग :
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछली बार से गणित विषय की री-चेकिंग व्यवस्था प्रारंभ की थी, इससे पूर्व केवल री-टोटलिंग की व्यवस्था थी। इस बार से दो अन्य विषयों विज्ञान व अंग्रेजी में भी री-चेकिंग व्यवस्था प्रारंभ कर दी है। इससे विद्यार्थी अपने परिणाम पर अधिक भरोसा कर सकेंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
साल में दो बार बोर्ड परीक्षा :
श्री दिलावर ने कहा कि आगामी सत्र से विद्यार्थियों को वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षा देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों का मानसिक तनाव कम होगा और सुधार का मौका

Creative from India to the World