महिला मंडल ने किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदड़ा)। हनुमान जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति सांवरिया शाखा द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। आशा पोखरना तथा प्रियंका आगाल द्वारा धार्मिक संस्कारों की चर्चा की गई। इसके बाद कैलाश नगर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सभी सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया जिसमें 11 बार सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान भगवान हनुमान जी की आरती और राम स्तुति की गई। आरती के पश्चात गुड़ चने का भोग लगाया गया। डॉ रेनू सोमानी द्वारा परिवार में धार्मिक संस्कारों के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान शीला भराडि़या, रेखा माहेश्वरी, सुनीता डाड, बबीता विजयवर्गीय, सीमा जाजू, शिखा भदादा, ज्योति पोरवाल, रमिता अग्रवाल, रीना जागेटिया सहित कई महिलाएं मौजूद रही।
हनुमान जन्मोत्सव पर निकालीं शोभायात्रा :
हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में अनोखा हनुमान मंदिर के संरक्षक सीताराम शर्मा व कपिल शर्मा द्वारा भव्य अखाड़ा प्रदर्शन व शोभायात्रा का गांधीनगर सेक्टर नं. 1 स्थित अनोखा हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ओछड़ी गेट, पाडन पोल, लक्ष्मीनाथ मंदिर, मिठाई बाजार, गांधी चौक, कपड़ा बाजार, चन्दनपुरा, ढूँचा बाजार, सदर बाजार, गोल प्याऊ, सुभाष चौक होते हुए पुनः अनोखा हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुआ जहाँ महाआरती के साथ ही भोजन प्रसाद के भण्डारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के प्रारम्भ में नगर के सभी व्यायामशालाओं के उस्तादों, खलीफा व पहलवान, भामाशाहों को मंदिर प्रांगण में केसरिया साफा, उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तिरूपति व्यायामशाला के उस्ताद उदयलाल कीर, पूरण कीर, अमृत माली, आशीष माली, मदनलाल खटीक, रमेश भाण्ड, हरिसिंह सारंगदेवोत, मुकेश चुण्डावत, पहलवान तेजस्व, गौरव, भंवरसिंह, रमेश बुनकर का सीताराम शर्मा ने साफा बंधवा कर सम्मानित किया। शोभायात्रा के दौरान गोलप्याऊ पर श्री सिद्धि विनायक व्यायामशाला के पहलवानों ने हैरत अंगेज करतब दिखाये जिसको दर्शकों ने सराहा वहीं कईं व्यायामशाला के पहलवानों ने अलग अलग तरह के प्रदर्शन किये। राम-सीता-लक्ष्मण-हनुमान की झांकी आकर्षक का केन्द्र रही। कार्यक्रम में दीपक धोबी, भरतसिंह राठौड़, गोविन्द ईनाणी, लोकेश साहू, मनीष कीर, मोहित छीपा, करण प्रजापत, ठाकुर भाण्ड, मनीष चावला आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान सकल हिन्दू समाजजन उपस्थित रहे। शोभायात्रा का जगह जगह पर हिन्दू समाजजनों द्वारा स्वागत भी किया गया।

Creative from India to the World