झूम कर नाचा सिन्धी समाज
उदयपुर : सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर पूज्य सिंधी प्रताप नगर पंचायत द्वारा भव्य में महिमा श्री झूलेलाल साई जी की कार्यक्रम हृदय क्लब प्रताप नगर पंचायत भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुंबई के जाने माने इतिहासकार व कलाकार प्रेम भारतीय द्वारा दी गई प्रस्तुति ने वहाँ मौजूद हर व्यक्ति को नाचने व गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया।
अध्यक्ष उमेश मनवानी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी रहे। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान श्री झूलेलाल साई के जन्म से लेकर उनकी संपूर्ण लीलाओं के बारे में कार्यक्रम के माध्यम से समाज को बताया गया। कार्यक्रम में शहर के पूर्व राज्यमन्त्री हरीश राजानी, प्रतापराय चुग, मुरली राजानी, किशन वाधवानी, खानचन्द मँगवानी सहित सभी सिंधी पंचायतो के अध्यक्ष व युवा संघटनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।


प्रताप नगर स्थित लालमां मंदिर की गददीनशीन अम्मा लालमाता भी कार्यक्रम में उपस्थित रही जिन्होंने सभी को आशीर्वाद प्रदान किया । कार्यक्रम में लगभग 1000 लोग शामिल हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत अध्यक्ष उमेश मनवानी, विक्की राजपाल, कमल कृपलानी, अजय गंगानी, मनीष विधानी, अशोक मंगवानी, प्रकाश फुलानी, मनोहरलाल चुग, रोचलदास खूबचंदानी, आसनदास संतवानी, अशोक खूबचंदानी, रवि तेजवानी, करण वाधवा, दया उधानी, हरपाल दास वाधवानी, भगवान दास सचदेव, नरसिंह माधवानी, हितेश सेनानी, गुलराज पुरुषवानी, गिरीश भगत, मुकेश राजपाल, सुनील आहूजा, किशन संतवानी, सुनील भाटिया, अमित संतवानी, धीरज ठाकुर, जितेश ठाकुर, दीपक सुखेजा, पुरुषोत्तम लाल कलवाणी, हेमंत पुरुषवानी, गिरीश खत्री, जयप्रकाश लालवानी, राजेश केसवानी, महेश मलकानी, हितेश साजनानी व समस्त पंचायत सदस्यों का योगदान रहा ।
