22410 लीटर वाॅश नष्ट, 73 अभियोग दर्ज, 12 गिरफ्तार
उदयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी विषेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नंष्ट कर अभियोग दर्ज किए।


आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिला जालोर में ईपीएफ की बड़गांव से बापला रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक मारूति कार की जांच करने पर अन्य राज्य में बिक्री योग्य अवैध मदिरा के 24 कार्टन व देसी मदिरा के 14 कार्टन सहित कुल 38 कार्टन जब्त कर अभियोग दर्ज किया। इस संबंध में अग्रिम कार्यवाही व अनुसंधान जारी है। भीलवाड़ा में अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में 2 अभियोग दर्ज किए गए। श्रीगंगानगर में श्रीकरणपुर क्षेत्र में दबिष देते हुए 400 लीटर वाॅष एवं 2 पुरानी भट्टियां नष्ट की गई। इसी क्रम में श्रीगंगानगर के पड़त मदिरा क्षेत्र में कार्रवाई कर एक कार्टन में 28 पव्वे जीएसएम बरामद किया। सूरतगढ पड़त मदिरा दुकान भोजेवाला क्षेत्र में दो कार्टन में 78 पव्वा जीएसएम बरामद किया। इसी क्षेत्र के ग्राम मानेवाल, सादक वाला एवं फरीदसर में दबिष देकर 300 लीटर वाॅष एवं 2 कच्ची भट्टियां भी नष्ट की गई।
इसी प्रकार हनुमानगढ़ के मक्कासर और अमरपुरा क्षेत्र में दबिष की कार्रवाई कर 2400 लीटर वाॅष सहित 6 कच्ची भट्टियां नष्ट कर 2 अभियोग दर्ज किए गए। अलवर जिले के आबकारी थाना क्षेत्र रामगढ़ व राजगढ़ में ईपीएफ दल ने दबिष देकर करीब 2 हजार लीटर वाॅष एवं 2 भट्टियां नष्ट की। मौके पर 2 अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। भरतपुर के आबकारी थाना क्षेत्र डीग के सीकरी पहाड़ी, गोपालगढ, कामां एवं सतवाड़ी में दबिष देते हुए 182 पव्वे विभिन्न ब्रांड एवं 107 बीयर विभिन्न ब्रांड की जब्त की गई। मौके से अभियुक्त फरार हो गया। अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है। आबकारी थाना क्षेत्र खेरवाड़ा में ईपीएफ दल ने 1500 लीटर महुआ वाॅष नष्ट करते हुए मौके से 50 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की। अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। मेड़ता सिटी में ईपीएफ दल ने दबिष देकर 500 लीटर वाॅष नष्ट किया साथ ही 12 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की। बांसवाड़ा एवं कुषलगढ़ में अवैध मदिरा पर कार्रवाई करते हुए 3 हजार लीटर वाॅष नष्ट किया एवं 55 बोतल हथकड़ शराब की बरामद की गई। मौके से शराब भट्टी के उपकरण भी जब्त करते हुए 5 अभियोग दर्ज किए। पाली आबकारी निरोधक दल ने दबिष देते हुए 1 हजार लीटर वाॅष एवं 3 पुरानी भट्टियां नष्ट की। मौके से 52 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी बरामद की गई।
यह कार्रवाई हुई :
प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत 3 मई 2026 तक 73 अभियोग दर्ज करते हुए 108.58 लीटर देषी मदिरा, 355.98 लीटर भारत निर्मित विदेषी मदिरा, 98.15 लीटर बीयर एवं 370 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। इसी क्रम में 22410 लीटर वाॅष नष्ट किया। एक चारपहिया एवं एक दुपहिया वाहन सहित 2 वाहन जब्त करते हुए 12 व्यक्तियों का गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार समस्त जिलों में भी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टोलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।
