टी वाई ई आइडियाथॉन 2026 अंतर्विद्यालय प्रतियोगिता में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल प्रथम

उदयपुर : रेडिसन ब्लू, लेक सिटी मॉल, उदयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित टी वाई ई आइडियाथॉन 2026 अंतर्विद्यालय स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस, उदयपुर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, नवाचार क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
इस उच्चस्तरीय प्रतियोगिता में कुल 64 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से मात्र 18 टीमों का चयन अंतिम पिचिंग चरण के लिए किया गया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इन चयनित टीमों में महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल की दो टीमों ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।
विद्यालय की टीम ‘ AQUIRA पैड्स’ ने बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड्स के अभिनव, पर्यावरण-संवेदनशील एवं सामाजिक रूप से उपयोगी विचार के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया। टीम की सदस्य चाहत बालचंदानी (कक्षा 11), इश्वी चित्तोड़ा (कक्षा 11) एवं भव्या भदौरिया (कक्षा 11) रहीं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए टीम को ₹21,000 की नकद राशि, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। टीम का मार्गदर्शन डॉ. कुसुम लता सोनी द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त, विद्यालय की दूसरी टीम ‘चार्जमेट’ ने इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जर उपलब्धता जैसे समसामयिक एवं अत्यंत प्रासंगिक विषय पर अपने नवोन्मेषी विचार प्रस्तुत किए। टीम के सदस्य लक्ष्य सुहालका (कक्षा 12) एवं ग्रंथ विजयवर्गीय (कक्षा 11) रहे। इस टीम का मार्गदर्शन डॉ. नीतू राणावत ने किया तथा उन्हें सहभागिता प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यालय के मानद निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। यह उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार संस्कृति एवं समग्र विकास की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Creative from India to the World