ग्राम रथ अभियान गांव-गांव जागरूकता कार्यक्रम में उमड़़ा जनसैलाब

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और कई स्थानों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अभियान के तहत ग्राम रथ गांव-गांव पहुंचा, जहां आमजन को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के प्रयास किए गए। अधिकारियों एवं कार्मिकों ने मौके पर ही समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। डूंगला पंचायत समिति में देलवास, बिलोट, फलौदड़ा, सेमलिया, आलोद एवं पिराना, चित्तौड़गढ़ विधानसभा में बड़ोदिया, रोलाहेड़ा, लालजी का खेड़ा एवं बोजुंदा, निंबाहेड़ा विधानसभा में कनेरा, बांगेड़ाघाटा, बड़ावली, सरसी एवं निंबोदा, बेगूं विधानसभा में पारसोली, खेरपुरा, बिछोर, खेड़ी एवं माधोपुर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। राशमी पंचायत समिति में आरनी, हरनाथपुरा, सोमरवालों का खेड़ा, अनोपपुरा, जाशमा एवं काना खेड़ा में ग्राम रथ अभियान का आयोजन किया गया। हरनाथपुरा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अर्जुनलाल जीनगर, सुशीला जीनगर, सुरेश चंद्र जाट, ब्रजलता राकेश नुवाल, लालूराम वैष्णव, देवेंद्र रैगर एवं प्रेम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ हाथों हाथ समस्याओं का समाधान किया गया जिससे आमजन को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिली।

Creative from India to the World