उदयपुर। उदयपुर में बैंकर्स और लोन कंसल्टेंट्स के बीच आयोजित तीन दिवसीय फाइनेंसर क्रिकेट लीग का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रमुख प्रायोजक एसडीवी फिनकंसल्टेंट एलएलपी एवं सह-प्रायोजक रंगौरी ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में उद्योग जगत से जुड़े 120 से अधिक खिलाड़ियों और 12 टीमों ने भाग लिया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला श्रीजी एसोसिएट और जंबू फाइनेंस के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में श्रीजी एसोसिएट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की कप्तानी उमेश मेनारिया ने की। समापन समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि जंबू फाइनेंस को उपविजेता ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। अमित माली को मैन ऑफ द टूर्नामेंट, रोहित राठौड़ को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जयेश धन्नावत को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और शर्वेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार दिया गया।
आयोजन समिति के मनोज विजय, राज, देवेंद्र पनेरी, पिंकेश, प्रमोद मेनारिया, अक्षय श्रीमाली, रोहित मेनारिया, कैलाश माली, हिमांशु और गोपाल मेनारिया ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उद्योग जगत में आपसी सहयोग, खेल भावना और स्वस्थ संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

