उदयपुर : महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती हिन्दू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, बुधवार – 17 जून को श्रद्धा, भक्ति और गरिमा के साथ मनाई जाएगी।
महाराणा प्रताप स्मारक समिति के प्रशासनिक अधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह जी ने बताया की राष्ट्र गौरव, अदम्य साहस और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर कल महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोती मगरी में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 77वें श्री एकलिंग दीवान एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ कल प्रातः काल मोती मगरी स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा पर विशेष पूजा–अर्चना कर आदरांजलि अर्पित करेंगे एवं उनके दिशा अनुसार आज पूर्व संध्या पर 486 दीप प्रज्जवलित किए जायेंगे I इससे पहले सोमवार को समिति अध्यक्ष श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ ने जयंती की तैयारियों का जायजा लिया और उनके निर्देश अनुसार 17 जून को प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक मोती मगरी स्थित स्मारक पर आने वाले सभी महानुभावों को नि:शुल्क प्रवेश प्रदान किया जाए।
व्यवस्थाओं के चलते आज,16 जून को दोपहर 1 बजे से 17 जून की सुबह 8 बजे तक स्मारक में आमजन का प्रवेश वर्जित रहेगा।

