दिल्ली/उदयपुर। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने माननीय राष्ट्रपति महोदया को उदयपुर पधारने का सादर आमंत्रण दिया। इस पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने उदयपुर की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक स्वरूप तथा मेवाड़ की ‘अतिथि देवो भवः’ की गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए इस सांस्कृतिक धरोहर के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त की। इस शिष्टाचार भेंट पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने माननीय राष्ट्रपति महोदया का आभार-धन्यवाद ज्ञापित किया।

