सांवलियाजी। चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सांवलिया सेठ मंदिर का मासिक भंडार सोमवार को राजभोग आरती के बाद खोला गया। भंडार खुलते ही पहले दिन की गणना में ही अथाह धनराशि प्राप्त हुई।
मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि पहले दिन की गणना में कुल 10 करोड़ 11 लाख 83 हजार रुपए प्राप्त हुए हैं। अभी भंडार की गणना कई चरणों में की जानी है और दान राशि में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मंगलवार को अमावस्या होने के कारण भंडार की गणना नहीं की जाएगी। अब दूसरे चरण की गणना 15 जुलाई से पुनः शुरू होगी। हर माह की तरह इस बार भी सांवलिया सेठ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था देखने को मिली है और बड़ी मात्रा में नकद राशि, सोना-चांदी एवं अन्य भेंट सामग्री प्राप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।

