उदयपुर : इनर व्हील क्लब का पद स्थापना समारोह रोटरी बजाज भवन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती रजनी डांगी थी। विशिष्ट अतिथि राजस्व अपीलीय अधिकारी &सेटलमेंट ऑफिसर श्रीमती कीर्ति राठौर रहीं। निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रकला कोठारी ने सभी का स्वागत किया। पीडीसी चंद्रप्रभा मोदी ने नवीन अध्यक्ष रेखा जैन को गोल्डन कालर पहनाकर पद स्थापित किया।
तत्पश्चात अध्यक्ष रेखा जैन, सचिव एडवोकेट साधना मेहता, कोषाध्यक्ष बेला जैन, सीसी अंजू माहेश्वरी, आईएसओ सुनयना जैन एवं उपाध्यक्ष एडवोकेट बबिता जैन ने इनरव्हील पिन एक्सचेंज कर पदस्थापना कार्यक्रम संपन्न किया। साथ ही सम्पूर्ण कार्यकारिणी, आईपीपी चन्द्रकला कोठारी एवं सलाहकार के रूप में पुष्पा कोठारी, चन्द्रप्रभा मोदी, शीला तलेसरा, रश्मि पगारिया, आशा कुणावत सलाहकार पदस्थापित हुए।
नवीन अध्यक्ष का परिचय शीला तलेसरा ने एवं सचिव का परिचय डॉ अंजू गिरी ने दिया।
पद स्थापना के पश्चात अपने भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अध्यक्ष रेखा जैन ने कहा कि इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 305 की थीम ग्रो एंड फ्लोरिश तथा चेयरमैन वर्षा शाह के निर्देशानुसार डायलिसिस मरीज की सेवा, विद्यालयों में संस्कार पाठशाला, बुजुर्गों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम, पर्यावरण जागरूकता अभियान, बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन का लिए कार्य किया जाएगा।
नवीन सचिव ने अब तक के हुए सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए 13 चिकित्सकों एवं 9 चार्टर्ड अकाउंटेंट के सम्मान की जानकारी दी । अंजू महेश्वरी ने क्लब बुलेटिन नव उत्कर्ष का अतिथियों से विमोचन करवाया। रश्मि पगारिया ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। मुख्य अतिथि रजनी डांगी ने कहा कि इनर व्हील क्लब सेवा का पर्याय है। महिलाओं को परिवार में संस्कार, सेवा, समर्पण और त्याग की भावना विकसित हो इसके लिए भी प्रयास करना चाहिए। संगीता मुंदड़ा ने विशिष्ट अतिथि का परिचय दिया।
श्रीमती कीर्ति राठौड ने इनर व्हील क्लब की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर रोटेरियन पीडीजी निर्मल सिंघवी एवं पीडीजी निर्मल कुणावत ,
असिस्टेंट गवर्नर गजेंद्र जोधावत एवं अन्य संस्थाओं के अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पांच नए सदस्यों ने इनरव्हील की सदस्यता ग्रहण की। उनका
मंचासीन अतिथियों ने ऊपरना एवं इनरव्हील पिन द्वारा स्वागत किया।
इनरव्हील प्रार्थना मंजू भाणावत एवं चंद्रकांता मेहता ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर जुलाई महीने की कोऑर्डिनेटर ने दो लड़कियों की स्कूल फीस और एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की। संचालन रेखा भाणावत और कांता जोधावत ने किया। स्वागत विद्या जैन और साधना मेहता ने किया। बबिता जैन ने आभार व्यक्त किया।

