राणा पूंजा भील समाज ने निकाली शोभायात्रा

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मुंदडा)। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 1994 में घोषित विश्व आदिवासी दिवस चित्तौड़गढ़ में राणा पूंजा भील समाज विकास संस्थान द्वारा धुमधाम से समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर राणा पूंजा भील समाज विकास समिति द्वारा शहर में इंदिरा गांधी स्टेडियम से विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आदिवासी वाद्य यंत्र, मांदल-थाली, ढोल-थाली, मसकबाजा पर नाचते, स्टेडियम से रवाना हुए जो कलेक्ट्रेट चौराहा, महाराणा प्रताप सेतु पुलिया, सुभाष चौक से होते हुए गाँधी नगर स्थित राणा पूंजा भवन पहुंच सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में सैकड़ों समाज के युवा वाद्य यंत्र और ढोल की थाप पर पारम्परिक हथियार जिसमें तीर कमान, भाला, तलवार लेकर नाचते हुए चल रहे थे। शहर मंे निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पुलिस के आलाधिकारियों सहित पर्याप्त मात्रा में जाप्ता तैनात रहा। शोभायात्रा के कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुुंचने पर समाज के लोगों ने जमकर पारम्परिक नृत्य किया।

Creative from India to the World