उदयपुर। उमरड़ा स्थित साईं तिरुपति विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, अति उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम राष्ट्रगीत के गायन से हुई। तत्पश्चात विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत नाहर, रजिस्ट्रार डॉ. देवेंद्र जैन, पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश चंद्र गोयल एवं विभिन्न संगठक कॉलेजों के प्रधानाचार्यों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य मार्च-पास्ट निकाला गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. दिलीप कुमार पारीक के स्वागत उद्बोधन के साथ हुई।
इस अवसर पर साईं तिरुपति विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल, सीईओ श्रीमती शीतल अग्रवाल एवं एमडी नमन अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी छात्र-छात्राओं व स्टाफ सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत नाहर ने अपने संबोधन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान को हमें सदैव याद रखना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रहित एवं राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका की सराहना की। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए शिक्षा प्रबंधन, चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं फार्मेसी के छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ.नरेंद्र गोयल द्वारा नव निर्मित मल्टीस्पेशलिटी पिम्स सिटी हॉस्पिटल के उत्कृष्ट कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न संगठक कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली फैकल्टी को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एमबीबीएस वर्ष 2022 एवं 2023 की छात्रा संजना अग्रवाल एवं फिज़ा मलिक ने किया। इस सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं समस्त कार्यक्रम में हर्ष वाघेला, उमान्शु गुप्ता, हिनल, ,स्नेहा अग्रवाल एवं सृष्टि पांडे का पूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय कुमार चौधरी द्वारा किया गया।
इस पूरे आयोजन के सूत्रधार सांस्कृतिक समिति साईं तिरुपति विश्वविद्यालय एवं डॉ. दिलीप कुमार पारीक, डॉ. श्रीनिधि, डॉ. अजय कुमार चौधरी, डॉ. राजलक्ष्मी, डॉ. वैभव चित्तौड़ा, डॉ. पार्थ पटेल, डॉ. अवनी पटेल, डॉ. नंदना एवं मो. यासर खान आदि रहे।

