उदयपुर : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालाथल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेरणा जैन ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल सिंह झाला तथा विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण डांगी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया।
प्रधानाचार्य श्रीमती प्रेरणा जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उनको अनुशासन, मेहनत, राष्ट्रप्रेम एवं देशहित की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के भामाशाहों का शॉल व उपरणा द्वारा सम्मान किया गया। बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी पारितोषिक व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई । कार्यक्रम में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। अंत में विद्यालय की प्रथम सहायक व्याख्याता श्रीमती नमिता भट्ट ने सभी अतिथियों, ग्रामवासियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। संचालन पुष्पेंद्र सिंह तथा लखनलाल कुम्हार ने किया ।

