उदयपुर : राजस्थान स्टेट बैडमिंटन सब जूनियर अंडर 17 चैंपियनशिप में सोमवार को खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला । कोषाध्यक्ष वीणू हिरेन ने बताया बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।
अंशुमान चौधरी, अर्नव, तेजेश्वर पूनिया, कंदर्प शर्मा, अरुल गोरा, हरमन पंडित, युवराज सिंह शेखावत, अक्षत शेखावत, विनय प्रताप सिंह, आनंद माडेरना, जटिन बेनीवाल, ईशान सेन, वैभव अग्रवाल, चंद्रेश भादू, उत्कर्ष सिंह राठौड़, श्रेयांश चौधरी, रुद्राक्ष मिड्ढा, देवाशीष प्रजापत, तपेश्वर पूनिया, तनिष्क शर्मा और वायम लांबा सहित अन्य खिलाड़ियों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
इन मुकाबलों में हर्षवर्धन मंजू, रितेश स्वामी, आर्यन प्रजापति और अमन गुर्जर ने रोमांचक मुकाबलों में जीत दर्ज की। दिव्यांश तोमर, कुशल आचार्य, शौर्यदीप यादव और दर्शिल नायर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग में रितिका झामनानी, खुशी शर्मा, डानिका करेल, पद्मजा सिंह, काव्या जोशी, साक्षी सिंह, ओजस्विता दुबे और कनिष्का शर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई।
संयुक्त सचिव चांद चावत ने बताया कि मंगलवार सुबह सभी मैच लव-कुश स्टेडियम में सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे। जहां विजेता खिलाड़ी अगले दौर में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
राज्यस्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
