विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर । विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिंग, उदयपुर के Psychiatric Nursing Department द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “Changing the narrative on suicide – Start the conversation” रही।
कार्यक्रम में गीतांजलि कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. डॉ. आलोक रावत, गीतांजलि स्कूल ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी प्रो. कमलेश जोशी, Academic Incharge एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. जयेश पाटीदार, समस्त विभागाध्यक्ष एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य प्रो. डॉ. आलोक रावत ने आत्महत्या संबंधी विचारों के दुष्प्रभाव एवं उन्हें कम करने के उपायों पर प्रकाश डाला। वहीं प्रो. डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने जीवन के महत्व और समस्याओं पर खुलकर बातचीत करने की आवश्यकता बताई।
विभिन्न सत्रों में प्रो. डॉ. जयेश पाटीदार ने इस वर्ष की थीम से अवगत करवाया और साथ ही प्रो. डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने आत्महत्या के जोखिम, कारकों एवं चेतावनी संकेतों को बताया तथा प्रो. हरेंद्र गेहलोत ने जोखिमग्रस्त व्यक्ति की पहचान, उससे संवाद एवं सहयोग के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर आशाधाम आश्रम, उदयपुर में आत्महत्या रोकथाम एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यार्थियों ने सिंगिंग, डांसिंग एवं ड्राइंग जैसी गतिविधियों में भाग लिया तथा प्रेम सहित अल्पाहार का वितरण किया। नुक्कड़ नाटक में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन Mental Health Nursing Department द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों, फैकल्टी सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार एसोसिएट प्रोफेसर हरेन्द्र गहलोत व्यक्त किया गया।