उदयपुर। उदयपुर राजमहल में श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्य ने आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर मेवाड़ की समृद्ध संत परंपरा, आध्यात्मिक विरासत एवं भक्ति संस्कृति पर सार्थक चर्चा में मेवाड़नाथ प्रभु श्री एकलिंगनाथ जी के अनन्य आराधक-उपासक महर्षि हारीत राशि, भक्त शिरोमणि मीराबाई आदि के जीवन, साधना और आध्यात्मिक योगदान का स्मरण करते हुए मेवाड़ की गौरवशाली परंपराओं पर विचार साझा किए।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से फिल्म ‘हनुमान अंश’ में नीम करौली बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता से भेंट की
