उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को दी श्रद्धांजलि

उदयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने आज उदयपुर राजमहल पहुंचकर दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपमुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी ने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंटकर उनकी माता राजमाता साहिबा के देवलोक गमन पर अपनी गहन संवेदनाएँ प्रकट करते हुए मेवाड़ राजपरिवार के प्रति आत्मीय सांत्वना व्यक्त की।