जैन सोशल ग्रुप अर्हम का मकर संक्रांति स्नेह मिलन

उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप अर्हम द्वारा सभी सदस्यों का मकर संक्रांति स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सत्र 2021-23 के अध्यक्ष का मनोनयन भी किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए इस कार्यकाल में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी।
इसके पश्चात जीतो के राज सुराणा, कमल नाहटा, तेरापंथ सभा के अर्जुन खोखावत, विनोद कच्छारा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के अभिषेक पोखरना, तेरापंथ युवक परिषद के अजित छाजेड़, अक्षय बड़ाला, अभातेयुप के विनोद चंडालिया, नाहर संस्थान के राकेश नाहर, अन्न वितरण कार्यक्रम में विशेष सेवा देने वाले रमेश सिंघवी, कोरोना वारियर के रूप में तुक्तक भानावत के साथ ही ग्रुप से जुड़े नए सदस्य भगवती मेड़तवाल, विनोद कच्छारा, विक्रम पगारिया, मनीष पोखरना, अशोक भटेवरा, नवीन कच्छारा, विनोद बाबेल का सम्मान किया गया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आलोक पगारिया ने सत्र 2021-23 के अध्यक्ष लादुलाल मेड़तवाल के नाम की घोषणा करते हुए कहा कि ग्रुप के सभी सदस्य उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और ग्रुप को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे। संचालन सचिव अभिषेक पोखरना ने किया एवं आभार कोषाध्यक्ष भगवती सुराणा ने ज्ञापित किया।

Related posts:

पारस जे. के. हॉस्पिटल में मनाया हैड इंजरी अवेयरनेस दिवस

Indira IVF’s first-born Navya, the flagbearer in the quest to eradicate infertility, celebrates her ...

बच्चों की जरूरतों के मुताबिक खुद को तैयार करेगा उदयपुर

दिनेशकुमार सालवी को पीएच.डी.

नेशनल फॉक फेस्टिवल का शिल्पग्राम में आयोजन

उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे पर भरा पानी, 6 घंटे बाद खुला जाम

वीआईएफटी के स्टूडेंट कर रहे हैं ‘हम नहीं सुधरेंगे’ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक

ब्राम्हण बड़ा नागदा समाज कल्याण संस्थान की प्रतिनिधि सभा का अधिवेशन आयोजित

गोगुन्दा में पेंथर का आतंक

पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला हेतु आवेदन आमंत्रित

हिंदुस्तान जिंक द्वारा डीजीएमएस के तत्वावधान में खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर 25वीं त्र...

‘स्मृतियां’ कार्यक्रम में संगीत की जुगलबंदी कराएगी रेगिस्तान का अहसास