पारस जे. के. हॉस्पिटल में मनाया हैड इंजरी अवेयरनेस दिवस

उदयपुर। पारस जे. के. हॉस्पिटल में विश्व हैड इन्जरी अवेयरनेस दिवस मनाया गया। हॉस्पिटल के डायरेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि इस दौरान नर्सिंगकर्मियों के लिए ट्रोमा जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए वर्कशॉप आयोजित की गई।
वर्कशॉप में न्यूरो सर्जन डॉ. अजीत सिंह ने जानकारी दी कि गत वर्ष कोरोना से ज्यादा जीवन की क्षति सडक़ हादसों के कारण हुई है जो कि ट्रोमा की भयानकता बयां करती है। सडक़ पर ट्रोमा होने के बाद मरीज को एक घंटे के भीतर मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती करवाना चाहिये। इस दौरान मरीज ज्यादा हिले-डुले नहीं का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही मरीज को सीधे प्लेन सरफेस पर करवट देकर लेटाकर लाना चाहिये। कहीं से खून आ रहा है तो उसे साफ कपड़े से साफ कर बंाध देना चाहिये।
न्यूरो सर्जन डॉ. अमितेन्दु शेखर ने बताया कि सावधानी बरतकर ही ट्रोमा से बचा जा सकता है। सडक़ हादसों में होने वाले ट्रोमा से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिये। बुजुर्गों को घर, पार्क या आसपास होने वाले ट्रोमा से बचाने के लिए घरों में लाइटिंग अच्छी होनी चाहिये, एंटी स्लिप मेट का प्रयोग करना चाहिये व जूते चप्पल आदि उत्कृष्ट गुणवत्ता के होने चाहिये। इससे घर पर होने वाले ट्रोमा से बचा जा सकेगा। कई बार सिर में अंदरूनी चोट लगने पर बाहर से सब ठीक दिखाई देता है, लेकिन बाद में चोट असर दिखाती है। चोट लगने के बाद बेहोश होना, खून निकलना, उल्टी होना, नाक और कान से खून निकलना, ठीक से सुनाई न देना, हार्ट बीट कम, ज्यादा होना, दौरे पडऩा जैसे लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में पैरालिसिस या कोमा तक का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में मरीज को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाना चाहिये। वर्कशॉप के दौरान पूर्व उपचारित ट्रोमा मरीजों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Related posts:

डॉ. लक्ष्यराज सिंह और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री साहा की पैलेस में शिष्टाचार भेंट, विभिन्न मुद्दों पर ह...

ईडी के दुरुपयोग पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

निर्वाणी अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने देखी नर सेवा- नारायण सेवा

Hindustan Zinc kicks off massive Tree plantation drive “Van-Mahotsav”

श्रीराम सुपर 111 गेहूँ बीज से गेहूँ उत्पादकता बढ़ी

भारत विकास परिषद भामाशाह के चुनाव संपन्न

कैन्सर जागरूकता सेमीनार आयोजित

संविधान दिवस पर बाल-संवाद

फ्लिपकार्ट ने उद्योग के पहले स्मार्ट अपग्रेड और प्रोडक्ट एक्सचेंज प्रोग्राम का विस्तार किया

Vedanta Chairman hails Rajasthan as India's Next Industrial Powerhouse

Multibrand Electric Two Wheeler Franchise Chain Start your sustainable business with Electric One Mo...

जिंक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित