उदयपुर और दरीबा के अस्पतालों को वेंटिलेटर्स भेंट

उदयपुर। कोविड-19 वायरस की दूसरी लहर में देश के लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी का मुकाबला करने वाली चिकित्सा बिरादरी को सहयोग प्रदान करने के लिए, एपिरॉक माइनिंग इंडिया लि. ने अतिमहत्वपूर्ण जीवन रक्षक सहायता के रूप में आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर और गवर्नमेंट कोविड-केयर सेंटर दरीबा, राजसमंद को दस वेंटिलेटर्स भेंट किए हैं।
आरएनटी मेडिकल कॉलेज उदयपुर की चिकित्सा सुविधा के बुनियादी ढांचे की रीढ़ है, जो कोविड -19 सहित सभी रोगियों को मुफ्त उपचार प्रदान करता है। प्राचार्य डॉ. लाखन पोसवाल और प्राधिकारी डॉ. राजवीर सिंह ने इस निर्बाध सहयोग को सक्षम करने में बड़ा सहयोग प्रदान किया। डॉ. पोसवाल ने कहा कि इस उदार योगदान के लिए एपिरोक के बहुत आभारी हैं। इससे हमें और अधिक लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी। दरीबा में सरकारी कोविड-केयर सेंटर पूरी तरह से रोगियों को मुफ्त इलाज प्रदान करने के लिए समर्पित है। ये वेंटिलेटर गहन देखभाल इकाइयों में महत्वपूर्ण देखभाल और सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रकाशचंद्र शर्मा और उपमुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने इसके कार्यान्वयन में बेहद सहायता की। उप निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा डॉ. पंकज गौर उदयपुर जोन ने कहा कि एपिरॉक ने इस आवश्यकता को पूरा करके एक बड़ी पहल की है जो महत्वपूर्ण और समयानुरूप है। हम उनके समर्थन की सराहना करते हैं।
एपिरॉक माइनिंग इंडिया के सीएसआर अधिकारी धनजी पुरी ने कहा कि महामारी जैसे चुनौतीपूर्ण समय में एपिरॉक ने चिकित्सा सुविधाओं को एक महत्वपूर्ण फोकस क्षेत्र के रूप में पहचाना जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। हमने महत्वपूर्ण देखभाल उपलब्ध कराकर अपने योगदान के साथ एक विनम्र प्रयास किया है। हम चिकित्सा समुदाय की सराहना करते हैं जो दिन-रात कोविड से लड़ रहे हैं। एपिरॉक माइनिंग इंडिया लि. के प्रबंध निदेशक जेरी एंडरसन ने कहा कि एक संगठन के रूप में, हम सहयोग और प्रतिबद्धता की शक्ति में विश्वास करते हैं और हम साथ मिलकर इस महामारी का मुकाबला कर सकते हैं, क्योंकि जब हम सभी एक साथ आते हैं, जवाबदेही लेते हैं तो समाज की सुरक्षा एवं भलाई के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकेंगे। मैं लोगों और संगठनों से समान रूप से आगे आने और इस महत्वपूर्ण समय में सभी का समर्थन करने का आग्रह करता हूं। ‘आरोग्य संपदा’ एपिरॉक माइनिंग इंडिया की एक स्वास्थ्य पहल है जो स्थानीय समुदाय का समर्थन करने पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम के तहत एपिरॉक माइनिंग इंडिया ने उदयपुर और राजसमंद के अलावा नासिक, पुणे और हैदराबाद के अस्पतालों को कई वेंटिलेटर प्रदान किये हैं।

Related posts:

टाइगर कैपिटल की 'किसान एक्सप्रेस' के जरिये राजस्थान में मात्र 5 घंटे में ट्रैक्टर लोन उपलब्ध

हिन्दुस्तान जिंक आईईआई इंडस्ट्री एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से सम्मानित

JK Tyre further strengthens its retail presence

जिंक की समाधान परियोजना जावर क्लस्टर में पशु स्वास्थ्य के 30 शिविरों में 9297 पशुओं का हुआ इलाज

पेटीएम की ऑफर्स में विस्तार का क्रम जारी

अमेजन ने की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की घोषणा

एमवे इंडिया को 2020 में ट्रेडिशनल हर्ब न्यूट्रीशन कैटेगरी से 100 करोड़ रुपए आने की उम्मीद

हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा

संध्या रासकतला बनी अप्रतिबंधित श्रेणी में भारत की पहली महिला खान प्रबंधक

होण्डा 2 व्हीलर्स इंडिया की नई डीलरशिप दक्ष होण्डा का शुभारंभ

New report shows teleconsultations up 25% post-lockdown

हिंदुस्तान जिंक द्वारा ओरडी में आरओ प्लांट और डबोक में वाटर एटीएम का उद्घाटन