तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गोयल का स्वागत एवं सम्मान

उदयपुर। तेरापंथ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गोयल का उदयपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
उदयपुर सभा अध्यक्ष अर्जुन खोखावत ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि अपने व्यस्ततम कार्यक्रम में समय निकाल कर महासभा अध्यक्षजी ने उदयपुर पधारकर सभा को उपकृत किया। अध्यक्षजी अस्वस्थ होने पर भी कोलकाता से गुरु दर्शन के लिए निम्बाहेड़ा पधारे। आज कोलकाता वापसी से पहले उदयपुर आने पर उदयपुर सभा हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन करती है। इस अवसर पर लक्ष्मणसिंह कर्णावट, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुमन डागलिया, तेयुप अध्यक्ष मनोज लोढ़ा, मेवाड़ आंचलिक प्रभारी धीरेन्द्र मेहता आदि ने महासभा अध्यक्ष का स्वागत किया।
महासभा अध्यक्ष सुरेश गोयल ने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उदयपुर आने पर मैं अपनेआप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमने जैन धर्म में, और उसमें भी तेरापंथ धर्मसंघ में जन्म लिया। हमें अपने सद्कार्यों से अपने जन्म को सार्थक करना चाहिए।
कार्यक्रम को साध्वीश्री सुदर्शना श्रीजी ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में सभा उपाध्यक्ष कमल नाहटा ने आचार्य भिक्षु का भजन गाया। संचालन आलोक पगारिया तथा आभार मंत्री विनोद कच्छारा ने ज्ञापित किया।

Related posts:

जॉय संगिनी ने मनाया मेवाड़ी रंगोर उत्सव

Hindustan Zinc wins prestigious S&P Global Platts Global Metal Award

शिक्षांतर संस्थान की ‘शक्ति कन्याओं’ एवं दल ने डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की भेंट

देश के भविष्य को शिक्षा के अवसरों से दिशा दिखाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा हिन्दुस्तान जिंक

कलेक्टर ने नारायण सेवा को किया सम्मानित

आर्ची गैलेक्सी टाउनशिप - फेज 2 में आमजन को मिलेगा उसके सपनों का घर

श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था मेवाड की कार्यकारिणी घोषित

स्मार्ट सिटी उदयपुर को मिलेगी बुलेट ट्रेन

पेसिफिक डेन्टल कॉलेज, देबारी में मुख केंसर स्पेशयलिस्ट एवं दंत चिकित्सकों का अंतर्राष्ट्रीय महासम्मे...

डॉ. मोक्षा डागलिया को मिला प्रतिष्ठित डॉ. पी.एम. खरे पुरस्कार

वर्षीतप महान संकल्प की सिद्धि : शासनश्री मुनि सुरेशकुमार

तम्बाकू निषेध दिवस पर वर्चुअल कार्यषाला का आयोजन