उदयपुर होम शेफ़्स चैम्पीयन्शिप के विजेता सम्मानित

उदयपुर। यूनाइटेड होटेलिएर्स ऑफ उदयपुर सोसायटी के तत्वावधान में ‘उदयपुर होम शेफ़्स चैम्पीयन्शिप 2021’ की अपनी तरह की पहली ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता का समापन ‘नमक शमक’ फेम  सेलेब्रिटी शेफ हरपालसिंह सोखी की उपस्थति में लाभगढ़ पैलेस रिसोर्ट में हुआ। इस प्रतियोगिता में 06 कैटेगरी बेस्ट होम बेकर, बेस्ट होम शेफ- राजस्थानी व्यंजन, बेस्ट होम शेफ – क्षेत्रीय व्यंजन, बेस्ट हेल्थी होम शेफ, बेस्ट जूनीयर होम शेफ एवं बेस्ट इनोवेटिव होम शेफ के विजेताओं को 5100 रूपये का पुरस्कार  तथा उपविजेताओं को ट्रोफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मनित किया गया।
सोसायटी के अध्यक्ष यूबी श्रीवास्तव, सचिव रूपम सरकार, उपाध्यक्ष आशीष छाबड़ा, ट्रेजरार  उज्जवल मेनारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता के साथ ही शुरू की गयी सामाजिक मुहिम   #udaipurfightscorona    के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों एवं दानदाताओ से एकत्रित दानराशि को कमीटी द्वारा चयनित तीन चुनिंदा होटल कर्मचारियों स्व. श्री परिमल श्रीवास्तव, स्व. श्री भेरूसिंह राजपूत एवं स्व. श्री राम राइ वैष्णव के परिवारों को प्रति परिवार 101001 रूपये (एक लाख एक हजार एक रूपयों ) का चैक प्रदान किया गया। इसके साथ ही सभी सदस्यों ने संकल्प लिया के सभी मिलकर इन परिवारों के इच्छुक सदस्यों को रोजग़ार के मौके देने में भी पूर्ण मदद की जायेगी।

Related posts:

पिम्स को मिली ईसीएफएमजी से मान्यता

Hindustan Zinc awarded at the 5th TIOL Taxation Awards 2024 for Outstanding Tax Transparency

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में 13 से 15 अगस्त तक फ्लैट 50 प्रतिशत की छूट

रीढ़ की हड्डी की 3डी इमेजिंग और नेविगेशन के साथ स्पाइनल केयर में क्रांतिकारी बदलाव

गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 76 वर्षीय वृद्ध महिला की देह दान की

दीपावली के अवसर पर आयोजित स्वागत द्वार प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा शिक्षा संबल समर कैम्प का समापन

डॉ. तुक्तक भानावत जार के पुन: जिलाध्यक्ष बने

एसपीएसयू में 2024 में रिकॉर्ड एडमिशन और 2025-26 में न्यू एज पाठ्यक्रमों की शुरुआत

सेंट पॉल स्कूल में करियर काउंसलिंग सेमिनार

Hindustan Zinc Wins 6th CSR Health Impact Awards 2022

हिन्दुस्तान जिंक जावर द्वारा किया गया स्कूल भवन का नवीनीकरण एवं मरम्मत