विश्व हृदय दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक ने अपनी इकाइयों के आसपास समुदाय को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य सेवा परियोजना के तहत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत हृदय रोग (सीवीडी) सभी एनसीडी मौतों में से लगभग आधी के लिए जिम्मेदार है। आगुचा, कायड, जावर और चंदेरिया लोकेसन्स पर मोबाइल हेल्थ वैन की टीम ने आसपास के गांवों में सत्र की व्यवस्था की। इन आयोजनों में शामिल लाभार्थी सभी आयु वर्ग के थे।

ज्ञातव्य रहे कि आयोजनों में स्वस्थ हृदय का महत्व, फिट और स्वस्थ रहने के लिए सही आहार के बारे में, नियमित व्यायाम और स्वस्थ हृदय का संबंध, हृदय पर तंबाकू के दुष्प्रभाव, हृदय रोग से बचने के लिए 30 साल बाद रक्तचाप की निगरानी करना, विभिन्न प्रकार के हृदय रोग और उन्हें कैसे रोका जा सकता है, स्वस्थ रहने के लिए 40 साल बाद नियमित स्वास्थ्य जांच एवं दिल के दौरे की संभावना को कम करने के लिए नियमित आहार में फाइबर का महत्व आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान जिंक सीएसआर के तहत् आसपास के गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है। हेल्थ वैन में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा गांवो और विशेषतौर पर आवश्यकताअनुरूप मेडिकल हेल्थ वैन सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित किया जाता है। कंपनी अपने उत्पादन कार्य के साथ ही समाज के उत्थान के लिए सदैव कटिबद्ध है। जिंक अपने परिसर के आसपास के क्षेत्रों में विशेष रूप से योजनाएं चला कर उन्हें लाभान्वित कर रही है जिन्हें भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।

Related posts:

छह महीने में अंतर्राष्टीय एयरपोर्ट की सुविधा मिलते ही ग्रामीण क्षेत्र में सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी ...

Hindustan Zinc’s Samadhan generates Diversified Farm Income of over ₹192 Cr for 1.4 Lakh Farmers

ICICI Bank stands in solidarity with Rajasthan Government to fight COVID-19 pandemic

बेदला पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण

मोती मगरी परिसर में सघन वृक्षारोपण

प्रभु द्वारकाधीशजी के दर्शन को पहुँचे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

श्री संस्कार भवन ट्रस्ट के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने रविन्द्र श्रीमाली, संस्कार भवन विस्तार की...

HDFC Bank partners with CSC to launch EMI Collection service for Business Correspondents

कैटरपिलर और द कैटरपिलर फाउंडेशन ने कोविड-19 राहत कार्यों के लिए 3.4 मिलियन डॉलर का दान किया

राजस्थान दिवस पर हिंदुस्तान जिंक द्वारा आयोजित सखी फेस्ट में स्वाद और समृद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम का...

59 वर्षो में सामाजिक विकास एवं देश में माइन मेटल को विश्व पटल पर अंकित करने का पर्याय बना हिन्दुस्ता...

गर्भावस्था के शुरुवाती नुकसान के बाद भी मातृत्व सुख