पिम्स में गंभीर वायरल बुखार से पीडि़त मरीज का सफल इलाज

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने गंभीर वायरल बुखार से पीडि़त एक मरीज का सफल उपचार किया है।
चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व एक 20 वर्षीय युवक को गंभीर स्थिति के चलते पिम्स हॉस्पिटल में लाया गया। भर्ती के समय मरीज का मस्तिष्क ठीक से काम नही कर रहा था तथा उसे मुंह और मूत्र मार्ग से रक्तस्त्राव (ब्लीडिंग) हो रही थी। जांच में पता चला कि उसके गुर्दे व लिवर भी ठीक से काम नही कर रहे थे और प्लेटलेट्स मात्र 9000 तक थे। इस पर तुरंत मरीज को आई.सी.यू. में भर्ती कर डॉ. राजेश खोईवाल, निश्चेतना विभाग की डॉ. कमलेश, आई.सी.यू. स्टाफ व रेजिडेंट्स ने इलाज प्रारम्भ किया। मरीज की स्थिति में कई बार उतार-चढ़ाव हुआ। वह सेप्टिसीमिया से भी पीडि़त रहा। चिकित्सक मरीज का धैर्यपूर्वक इलाज करते रहे। दो सप्ताह बाद अब मरीज की स्थिति में पूर्ण रूप से सुधार है। मरीज अपने दैनिक कार्य कर पा रहा है और उसके मस्तिष्क, किडनी एवं लिवर भी पूर्ण रूप से ठीक है।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक ने नए बीआईएस सर्टिफिकेशन के साथ नवाचार को दिया बढ़ावा

हनुमान जयंती पर जागृत हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना

प्रभुलाल का पुरस्कार के लिए चयन

उन्नत भारी जल रिएक्टर पर एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

गीतांजली हॉस्पिटल, उदयपुर में दो दिवसीय पोस्ट ग्रेजुएट टीचिंग कोर्स का सफल आयोजन

हिन्दुस्तान जिंक जावर माइंस ने जावर में शुरू किया मेगा वृक्षारोपण अभियान

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड ने महाराष्ट्र में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

लेकसिटी मॉल में एसपीएसयू के एडमिशन सिटी ऑफिस और काउंसलिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन

वीआईएफटी में संविधान दिवस पर सेमीनार

श्रद्धांजलि सभा में अशोकजी की स्मृति

उदयपुर में कोरोना के 1202 नये रोगी मिले

माहे क्लिनिक ने उदयपुर में स्किननोवेशन इंडिया से लाइट बी ईवो पेश किया