पिम्स को मिली ईसीएफएमजी से मान्यता

उदयपुर। उमरड़ा स्थित पेसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) को वल्र्ड डायरेक्टरी ऑफ मेडिकल स्कूल जो कि एडवांसमेंट ऑफ इंटरनेशन मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च और वल्र्ड फेडरेशन फ़ॉर मेडिकल एजुकेशन कमीशन के सहयोग से बना है ने पिम्स कॉलेज से ग्रेजुएट छात्रों को एडुकेशनल कमीशन फ़ॉर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (ईसीएफएमजी) के लिए मान्य किया है। इस मान्यता के आधार पर आने वाले समय मे पिम्स के एमबीबीएस छात्र ईसीएफएमजी के सर्टिफिकेशन तथा अमेरिका और कनाडा में चिकित्सा लाइसेंस परीक्षा के लिए आवेदन कर वहां अपनी सेवाएं दे पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पिम्स यूजीसी से मान्यता प्राप्त साई तिरूपति विश्विद्यालय से सम्बद्ध एक मेडिकल कॉलेज है। यहां एमबीबीएस, एमडी, एमएस के कोर्स करवाये जाते हैं।