जाग्रत हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

उदयपुर। नाइयों की तलाई स्थित श्री 1008 जाग्रत हनुमानजी मंदिर में शनिवार को हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर की 11000 बल्बों तथा गुब्बारों से आकर्षक सजावट की गई। हनुमानजी को स्वर्ण बरक और चांदी के डंकों की विशेष आंगी धारण कराई गई।
इस उपलक्ष्य में हनुमानजी को भव्य छप्पन भोग धराया गया जिसमें छप्पन प्रकार के भोग मोहन थाल, मगद, बूंदी लड्डू, मगद के लड्डू, चूरमे के लड्डू, उड़द लड्डू, चावल रवा लड्डू, मूंग के लड्डू, जलेबी के खट्टे लड्डू, मिक्स वेज लड्डू, आटे के लड्डू, आम बर्फी, लिलवे की बर्फी, खोपरा पाक, केसर, खोपरा पाक सफेद, मलाई बर्फी, बेसन चक्की, गुलाब जामुन, मालपुए, जलेबी, घेवर, लस्सी, श्रीखंड, खीर, मन मनोहर, तत्वा, खाजा, खुली बूंदी, जाज की पूड़ी, बेसन की थपड़ी, पांच तरह के मूंग पाक, चार तरह के मैसूर पाक, काजू कतली, केसर ड्रायफूड, नमकीन, पापड़ी, शक्करपारा, मठरी, सात प्रकार का मखाना, चावल, लप्सी, मक्खन बड़ा, आटे का हलवा आदि प्रकार के व्यंजनों का भोग धराया गया। शाम को भव्य महाआरती मंदिर पुजारी छोगालालजी द्वारा की गई। इस अवसर पर जाग्रत हनुमान मित्र मंडल के समस्त कार्यकर्ता तथा भक्तजन उपस्थित थे।

Related posts:

फतहसागर छलका

शिल्पग्राम उत्सव का आयोजन 21 दिसंबर से

राजस्थान विद्यापीठ में दो दिवसीय 47 वें अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन के महाकुंभ का आगाज

हिंदुस्तान जिंक ने मात्र 1 वर्ष में 0.8 मिलियन गीगाजूल से अधिक ऊर्जा बचत की

गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, छात्र-छात्राओं ने तैयारियां पूरी की

Hindustan Zinc’s Dariba Smelting Complex and Zinc Smelter Debari receive GreenCo Gold and GreenCo Si...

सखी स्वयं सहायता से जुड कर अचार के व्यापार से पूरे हो रहे आसमां छूने के अरमान

श्रीजी प्रभु का महा ज्येष्ठाभिषेक स्नान

उदयपुर होम शेफ़्स चैम्पीयन्शिप के विजेता सम्मानित

संसद में उदयपुर सांसद डॉ रावत का सुझाव भारत सरकार ने माना, ग्राम सभा में बनेगा विकसित ग्राम का प्लान

डॉक्टर्स डे पर पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में वृक्षारोपण

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4