वर्षीतप महान संकल्प की सिद्धि : शासनश्री मुनि सुरेशकुमार

उदयपुर। महाप्रज्ञ विहार में भगवान ऋषभ के वर्षीतप पुनीत प्रसंग पर अक्षय तृतीया महोत्सव को सम्बोधित करते हुए आचार्य महाश्रमण के आज्ञानुवर्ती शासनश्री मुनि सुरेशकुमार ‘हरनावा’ ने कहा कि दृढ़ संकल्पी ही मौसम और परिस्थितियों की प्रतिकूलताओं के बावजूद वर्षभर तक एक दिन तप और एकदिन आहार की सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन बड़ी सहजता से तय कर लेते हैं। एक दिन की तपस्या भी दिन में तारे दिखा देता है, तो वर्षीतप महान संकल्प की सिद्धि है। भगवान ऋषभ ने अपने प्रपोत्र श्रेयांषकुमार के हाथों से इक्षुरस का पारणा किया। आज भी यही परंपरा बदस्तूर जारी है।


मुनि संबोधकुमार ‘मेघांश’ ने कहा कि अक्षय तृतीया सीखने का अवसर है। भगवान ऋषभ के वर्षीतप से कार्मिक एकाउंट, इक्षु से सीखें कि घट्ठों में मिठास नहीं होती, कलश सी ठंडक देने की आदत रखेें। मुनि प्रवर ने कहा कि एक शपथ हो वर्षीतप का – मेरी वजह से किसी को चोट ना पहुंचे, तो हम महातपस्वी हो जाते हंै।
मुनि पदमकुमार ने कहा कि अक्षय तृतीया मतलब वह दिन जो अखंड है। जैनधर्म के प्रमुख तीन उत्सवों में आज एक प्रमुख उत्सव है। सभी के जीवन में संयम के प्रयोग चले यही मन की मंगल कामनायें। मुख्य वक्ता डॉ. देव कोठारी ने कहा कि अशि, मषि, कृषि की स्थापना कर भगवान ऋषभ ने एक नवीन समाज का प्रणयन किया। वर्तमान समाज भगवान ऋषभ के प्रबंध की झलक है। जैनधर्म सबसे आदि और वैज्ञानिक धर्म है। वर्षीतप करना असाधारण संकल्प की ही परिणति है।
तेरापंथ महिला मंडल व ज्ञानशाला का प्रशिक्षिकावृन्द के समूहगान से शुरू हुए कार्यक्रम में तेरापंथ सभाध्यक्ष अर्जुन खोखावत, तेयुप अध्यक्ष मनोज लोढ़ा, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती सीमा पोरवाल, कमल नाहट, श्रीमती शांता नाहटा, श्रीमती माया कुंभट ने भावपूर्ण विचारों से वर्षीतप तपस्वियों का वर्धापन किया। मंच संचालन सभामंत्री विनोद कच्छारा ने किया।
तीन वर्षीतप तपस्वियों का वर्धापन :
कार्यक्रम में 71 वर्षीय श्रीमती शांता नाहटा के 16वें, 77 वर्षीय श्रीमती कमल चौधरी के 13वें वर्षीतप तथा मनोहर धुपिया (सूरत) के 12वें एकासन का वर्धापन किया गया।

Related posts:

पिम्स उमरड़ा में सीआरटी-डी मशीन लगाई

राजस्थान विद्यापीठ के कंप्यूटर साइंस एंड आईटी विभाग में दीपावली पूजन एवं स्नेह मिलन समारोह

Zinc City set to groove to the tunes of Nitin Mukesh at Hindustan Zinc supported Srajan The Spark

जिंक पर्यावरण संबंधी बेस्ट प्रेक्टिसेज के लिए सीआईआई राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 से पुरस्कृत

उदयपुर के जीवन्ता चिल्ड्रन हॉस्पिटल ने दिया कोरोना संक्रमित माँ के प्रीमेच्योर शिशु को नया जीवन

पिम्स, उमरड़ा के सहयोग से ‘प्लास्टिक को कहे ना अभियान का आगाज’

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से राजस्थान के दक्षिणी क्षेत्र में क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का आयोजन

Education World confers MMPS with Grand Jury Awards and Best Co Ed Day School 2021-22 for the 6th c...

Vedanta presents Jaigarh Heritage Festival at Jaipur’s Iconic Fort

संकट मोचन बालाजी मंदिर में भव्य श्रृंगार मनोरथ सम्पन्न

बीमारी के लक्षणों से पहले जोखिम की पहचान और त्वरित उपचार के लिए एप का अनावरण

कर्ज से मुक्ति के लिए दिव्यांग बेटी के पिता को दिया 4 लाख का चेक