गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 76 वर्षीय वृद्ध महिला की देह दान की

पुत्र ने पूरी की अंतिम इच्छा
उदयपुर :
गीतांजली मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर में प्रतापनगर निवासी श्रीमती सयुक्ता खन्ना शुगर व हाइपर टेंशन की रोगी थी| रोगी को निमोनिया होने की स्थिती में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया परन्तु रोगी की उम्र और गंभीर हालत के चलते रोगी का 11 सितम्बर को निधन हो गया| उनके पुत्र दीपक खन्ना ने बताया कि उनकी माता जी की अंतिम इच्छा थी कि देहांत के पश्चात् उनके पार्थिव शरीर का देहदान किया जाए | इस पर परिजनों उस उनका देह दान किया|


ज्ञात हो कि इसी परिवार से गत वर्ष श्रीमती ललिता पूरी का भी देहदान किया गया था| इस पूरे परिवार का मानना है कि प्रत्येक परिवार में से कम से कम एक व्यक्ति का देह दान होना चाहिए क्यूंकि ये भी किसी मोक्ष धाम से कम नहीं|
एनाटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रकाश के.जी ने बताया कि स्व. श्रीमती सयुक्ता खन्ना ने देहदान की इच्छा को उनके पुत्र द्वारा पूरा किया गया| समाज में इस जागरूकता का आना बहुत आवश्यक है| देहदान प्रक्रिया के समय जीएमसीएच डीन डॉ संगीता गुप्ता, एडिशनल प्रिंसिपल डॉ मनजिंदर कौर, एनाटोमी विभाग में डॉ मोनाली सोनवाने, डॉ सानिया के, डॉ सौरभ, डॉ संभव, मेनेजर ब्रांडिंग एंड पी.आर. कम्युनिकेशन हरलीन गंभीर, बीडीएस प्रथम वर्ष के विधार्थी, गीतांजली यूनिवर्सिटी के फैकल्टी व देहदान दाता का परिवार मौजूद रहे|
जीएमसीएच डीन डॉ संगीता गुप्ता ने गीतांजली हॉस्पिटल के समस्त सदस्यों की ओर से स्व. श्रीमती सयुक्ता खन्ना को विनम्र श्रधांजलि दी व उनके परिवार को उनकी अंतिम इच्छा पूरी करने हेतु शत-शत नमन किया और साथ ही सर्टिफिकेट ऑफ़ एप्रीसिएशन भी प्रदान किया गया|

Related posts:

राज्यपाल कटारिया ने किया जैन कैलेंडर का लोकार्पण

बच्चों के टीकाकरण में देरी न करें

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन वार्षिक सम्मानों की प्रविष्टियां आमंत्रित

Hindustan Zinc Raises Awareness on Basic Steps to Prevent Communicable Diseases on Dussehra and Glob...

जिंक फुटबॉल अकादमी ने एआईएफएफ जिंक ब्लू क्यूब्स लीग 2024-25 का किया सफलतापूर्वक आयोजन

Hindustan Zinc’s innovative solar plant wins CII’s ‘Best Application & Uses of Renewable Energy’ awa...

Hindustan Zinc saves over 1 lakh GJ of energy in FY25; enough to power nearly 19,000 households annu...

ZINC FOOTBALL ACADEMY KICKS-OFF 2022 IN STYLE, WINS ELITE YOUTH CUP IN GUJARAT

किशोरियों को दी मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी

हर्षित साहू ने सात व वसुंधरा चौहान ने पांच पदक जीते

Vedanta Udaipur World Music Festival 2026 Concludes in a Grand Style: Hindustan Zinc & SEHER Cel...

विश्व की सामूहिक चेतना की भाषा है हिंदी: अनिल सक्सेना ‘ललकार’