नारायण सेवा संस्थान में 501 कन्याओं का भव्य महापूजन मंगलवार को

उदयपुर। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर नारायण सेवा संस्थान द्वारा मंगलवार प्रातः 11 बजे सेवामहातीर्थ बड़ी परिसर में भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा।
संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रा के आठ दिनों के दौरान निःशुल्क शल्य चिकित्सा से लाभान्वित हुई दिव्यांग बच्चियों का माता स्वरूपा कन्याओं के रूप में पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर 9 कन्याओं की माता के नौ स्वरूपों में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं अन्य सभी कन्याओं को श्रृंगार सामग्री उपहार स्वरूप भेंट कर उनकी पूजा की जाएगी।
कार्यक्रम में देवी स्वरूपा कन्याओं को मंच की चौकी पर विराजित कर पारंपरिक श्रृंगार किया जाएगा। तत्पश्चात सम्मानित अतिथियों और संस्थान परिवार द्वारा उच्च स्वर में आरती उतारी जाएगी। समारोह में संस्थान के संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ का सानिध्य रहेगा तथा निदेशक वंदना अग्रवाल के नेतृत्व में महापूजन के उपरांत हलवा, पूड़ी, खीर और काले चने का स्वादिष्ट नैवेद्य कन्याओं को भोग लगाकर प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा।

Related posts:

JK Tyre net profit jumps 24% with higher operating margins

पिम्स हॉस्पिटल में सी-आर्म द्वारा फेंफड़े की कठिन गांठ की बायोप्सी

गीतांजली में कुष्ठ रोगियों हेतु रि-कन्स्टेªक्टिव सर्जरी कैम्प आयोजित

अंतरराष्ट्रीय पियानोवादक कात्या ग्रिनेवा की भावविभोर कर देने वाली प्रस्तुति

Finance the wedding of your dreams with a Personal Loan from Bajaj Finserv

Hindustan Zinc Recognized for Pioneering LGBTQIA+ Inclusion Efforts at the 3rd National Transgender ...

JioMart rolls out the first sale of the year ‘GrandRepublic Sale’ #OnPublicDemand 

देवेंद्र कच्छारा श्री मेवाड़ जैन श्वेतांबर तेरापंथी कांफ्रेंस के अध्यक्ष बने

डॉ. महेंद्र भानावत को मिलेगा प्रसिद्ध कविश्री काग बापू लोक साहित्य सम्मान

मारुति सुजुकी रिवॉड्र्स: उपभोक्ताओं के लिए अद्वितीय व्यापक लॉयल्टी रिवॉड्र्स प्रोग्राम

कोटड़ा में नारायण सेवा सहायता शिविर

मंगल को कोरोना संक्रमण उम्मीद से कम मंगलकारी रहा, 107 संक्रमित आए, 440 ठीक हुए