स्वस्थ एवं शिक्षित बालिकाओं से ही सुखी समाज का निर्माण : खंडूजा

501 दिव्यांग कन्याओं के पूजन के साथ दुर्गाष्टमी महानुष्ठान संपन्न

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में राम नवमी पर रविवार को हिरन मगरी सेक्टर – 4 स्थित मानव मंदिर में शुभ मुहूर्त में 501 दिव्यांग कन्याओं के पूजन के साथ दुर्गाष्टमी महानुष्ठान संपन्न हुआ। ये बालिकाएं विभिन्न प्रान्तों से निःशुल्क सर्जरी एवं कृत्रिम अंग प्राप्त करने नवरात्रि के दौरान परिजनों के साथ संस्थान में आई थी।
मुख्य अतिथि  इंगरसोल रैंड इंडिया, अहमदाबाद  के प्रबन्ध निदेशक सुनील खंडूजा, रेनू खंडूजा, गौरल खंडूजा, संस्थान संस्थापक कैलाश ‘मानव’, कमला देवी अग्रवाल व अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर अनुष्ठान का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंडूजा व परिवार ने कन्याओं को तिलक लगाकर लाल चुनरी ओढाई और उपहार प्रदान कर हलवा-पूड़ी का नैवैद्य अर्पित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं के शिक्षण-प्रशिक्षण और उनके स्वास्थ्य की देखभाल से ही एक सुखी व सम्पन्न समाज तथा राष्ट्र का निर्माण सम्भव है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकारों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और संस्थानों की भी अहम भूमिका है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि डॉक्टर विवेक गर्ग व विजय सिंघला – कैथल, दिनेश राठौर, पथिक शाह व विशाल गज्जर अहमदाबाद ने कन्याओं का पूजन कर माता दुर्गा की महाआरती की।  
संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान द्वारा दिव्यांगों, निराश्रितों एवं गरीबों के हितार्थ संस्थान के निःशुल्क सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी।
संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश ‘मानव’ ने कहा कि मां दुर्गा की उपासना और कन्याओं के पूजन से समाज को जीवनी शक्ति प्राप्त होती है। यह अवसर हमें नारी सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करने वाला है। नारी परिवार ही नहीं सृष्टि की धुरी है। संयोजन जीतेन्द्र वर्मा ने किया।

Related posts:

बोनान्ज़ा वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च ने वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स के आईपीओ को सब्सक्रिप्शन रेटिंग दी

IFC Extends US$500 Million to HDFC Bank to Ramp Up Microloans to Underserved Women Borrowers in Indi...

पत्रकारों के लिए पत्रकारिता पर देश का पहला वेबिनार

जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यो का उद्घाटन एवं शिलान्यास

ज्ञान का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

राइजिंग राजस्थान एमओयू होल्डर्स को प्रत्यक्ष ही मिलेंगे औद्योगिक भूखण्ड

Jaguar Land Rover India and Tata Power announce partnership for Electric vehicle charging infrastruc...

सुरेश पाटनी अध्यक्ष व डॉ. नरेंद्रकुमार बैनाडा महासचिव निर्वाचित

49 वें खान सुरक्षा सप्ताह वर्ष 2025 की पहली एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन संपन्न

एलसीआर ढांचे की समीक्षा की घोषणा स्वागत योग्य कदम : बरूआ

कॉप दिवाली फेस्ट योजना का दूसरा मिनी ड्रा निकला

विकसित भारत के लिए वैचारिक आरोहण आवश्यक : मन्नालाल रावत