स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय सराड़ा में कक्षा 1 से 5 के लिए प्रवेश शुरू

उदयपुर। स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय सराड़ा में कक्षा 1 से 5 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। प्रधानाचार्य गोपाल पण्ड्या ने बताया कि प्रत्येक कक्षा में 40 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन 12 जुलाई तक लिए जाऐंगे। कक्षा 1 में प्रवेश की आयु 6 वर्ष या उससे अधिक परंतु 7 वर्ष से कम होगी। आयु की गणना 31 जुलाई 2024 को आधार तिथि मानकर की जाएगी। आवेदन पत्र स्थानीय विद्यालय से विद्यालय समय में निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है। चयनित विद्यार्थियों की सूची 16 जुलाई को जारी की जाएगी। कक्षाओं का संचालन 22 जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल विद्यालय ब्लॉक स्तर पर केवल एक मात्र सीबीएसई से संबद्ध राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय है।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल में बिना ओपन हार्ट सर्जरी के ह्रदय का छेद बंद किया

अन्नपूर्णा कार्यशाला का आयोजन

HINDUSTAN ZINC AND AIFF LAUNCH INDIA’S PREMIER GIRLS FOOTBALL ACADEMY

पहल जैन ने खेलो इंडिया लीग में जीता रजत पदक

Addiction Awareness Week Observed at Pacific Institute of Medical Sciences (PIMS), Udaipur

गुलाबचंद कटारिया द्वारा निधि पुनमिया का सम्मान

पांच दिवसीय पंचकर्म चिकित्सा शिविर में उमड़े लोग

उदयपुर के रास्ते, गलियां, महल बेमिसाल : माधुरी दीक्षित

जिंक के शिक्षा संबल कार्यक्रम में “साइंस-ओ-मेनिया” के अंतर्गत 12वीं विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों मे...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा पोषण और स्वास्थ्य के लिए की जा रही पहल के माध्यम से 3.7 लाख से अधिक महिलाएं ...

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

Hindustan Zinc installs ATM Machine at the doorstep of its Township in Udaipur