तंबाकू निषेध कार्यशाला आयोजित

उदयपुर (Udaipur)। पेसिफिक दंत चिकित्सालय एवं महाविद्यालय, देबारी (PDCH) के जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग के द्वारा एक दिवसीय तंबाकू निषेध कार्यशाला (Tobacco Cessation Workshop) का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में मुंबई की डॉ. नीलम गढ़ा (Dr. Neelam Gadha) रही। डॉ. नीलम गढ़ा तंबाकू नशा मुक्ति स्पेशलिस्ट के रूप में मुंबई में कार्यरत हैं जो कि देशभर में तंबाकू निषेध कार्यशालाओं का नियमित आयोजन करती रहती है।
1 जुलाई डॉक्टर डे के उपलक्ष्य में पेसिफिक डेंटल कॉलेज देबारी में डॉ. नीलम ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मरीजों से तंबाकू छुड़वाने की विभिन्न तकनीकों से अवगत कराया। साथ ही साइकोलॉजिकल काउंसलिंग के विभिन्न तरीकों से तंबाकू की लत छुड़वाने के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. भगवानदास राय (Bhagwandas Rai) , वाइस प्रिंसिपल डॉ. मोहितपाल सिंह (Dr. Mohitpal Singh), विभागाध्यक्ष डॉ. कैलाश असावा (Dr. Kailash Asawa), प्रो. डॉ. मृदुला टांक (Dr. Mridula Tank) सहित समस्त दंत चिकित्सक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related posts:

होली मिलन धूमधाम से मनाया

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और आईटीसी फूड्स के बीच साझेदारी

नारायण सेवा संस्थान में 501 कन्याओं का भव्य महापूजन मंगलवार को

विश्व स्तनपान सप्ताह के दूसरे दिन संगोष्ठी आयोजित

लोक संस्कृति के अनूठे पर्व शिल्पग्राम उत्सव का आगाज

अपनी दरों में फिलहाल कटौती शुरू नहीं करेगा रिज़र्व बैंक : बरूआ

सुचि सेमीकॉन द्वारा 870 करोड़ रुपये का सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित

दिव्यांगजन ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का स्वागत

सिटी पैलेस के माणक चौक में होगा पारम्परिक होलिका दीपन महोत्सव

Hindustan Zinc Supported Farmers Achieve INR 5 Cr Revenue Through Five Farmer Produce Organizations

दिव्यांगजनों का 30वां सिलाई प्रशिक्षण बैच सम्पन्न

कोरोना पोजीटिव आने के बाद एहतियातन