धन और वर्चस्व से बड़ी है मानवता : प्रशान्त अग्रवाल

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के हिरण मगरी, सेक्टर-4 स्थित मानव मन्दिर परिसर में त्रिदिवसीय ‘अपनों से अपनी बात’ कार्यक्रम के समापन सत्र में संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने उन दिव्यांगजन से वार्ता की जिनकी निःशुल्क सर्जरी, कृत्रिम अंग हाथ-पैर अथवा रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रदान किए जाने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। इनमें से कुछ ऐसे भी थे जिनकी दिव्यांगता सुधार सर्जरी भी संस्थान में हुई और मोबाईल सुधार, सिलाई अथवा कम्प्युटर प्रशिक्षण के बाद उन्हें संस्थान द्वारा रोजगार से भी जोड़ा गया।
संस्थान अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि व्यक्ति को जीवन में कई बार ऐसे दौर से गुजराना पड़ता है, जब वह हताश-निराश हो जाता है। लेकिन यह उनकी परीक्षा की घड़ी होती है, जिसमें उन्हें हौसले और हिम्मत से अपना कर्म करते रहना चाहिए। ईश्वर से कुछ मांगने की जरूरत नहीं है, वह बिना मांगे ही देने वाला है। शर्त यही है कि आप धर्म और न्याय के रास्ते पर चलें। कर्म ही धर्म है। दैनंदिन जीवन में मनुष्य से अनायास ही सही धर्म विरूद्ध कार्य भी हो जाते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि हम जो भी करें, उस पर हमारी सतत निगाह रहे। किसी के प्रति नकारात्मक सोचना भी अधर्म है। यदि हम अपने लिए कुशल-मंगल चाहते हैं तो दूसरों के प्रति भी हमारे हृदय में शुभ की कामना होनी चाहिए। व्यक्ति दुनिया को तो देखता है किन्तु अपने आपको देखने का उसके पास समय नहीं है। यही सबसे बड़ी भूल है। हमें अपने आपसे प्रश्न करना चाहिए कि मैं कौन हूं और मेरे जन्म का उद्देश्य क्या है? भगवान बुद्ध और महावीर स्वामी ने अपने आपको देखा और आत्म परीक्षण भी किया। यही वजह है कि वे महात्मा हो गये। धन, प्रतिष्ठा, वचस्र्व से भी बड़ी चीज है मानवता। इसी मानवता को जिसने अपने भीतर खोज लिया, उसका जन्म सार्थक हो गया।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक लगातार दूसरी बार ‘कंपनी विद ग्रेट मैनेजर्स‘ अवार्ड से पुरस्कृत

‘सरहद से समंदर’ मोटरसाइकिल काफिले का डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ द्वारा भव्य स्वागत

हिन्दुस्तान जिंक का इकोजेन 75 प्रतिशत कम कार्बन फुटप्रिंट के साथ ग्रीन मेटल में अग्रणी

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अजमेर मंडल के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनी लगाई

हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा आगुचा माइंस को 2022 ग्रीन मैपल पिनेकल अवार्ड

इंद्र ने एकलिंगजी की तपस्या कर पाई थी ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति- जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द ग...

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 41वें सम्मान समारोह में डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया 78 विद्यार्थियों ...

भारत ने जीता  एशियाई लैक्रोज़ प्रतियोगिता का रजत पदक

उदयपुर की गार्गी शर्मा का आर.ए.एस. परीक्षा में 142वां स्थान

उदयपुर की पर्वतारोही बेटी मनस्वी अग्रवाल ने फिर रचा इतिहास, 23 हजार फीट ऊंची चोटी ’’अकोन्कागुआ’’ पर ...

Hindustan Zinc Joins Forces with CIAH to Distribute Free Seed Kits to Samadhan Farmers

नवरात्रि महोत्सव: श्रीमाली मेवाड़ का संस्कार भवन बनेगा माता की भक्ति का दरबार