बीमारी के लक्षणों से पहले जोखिम की पहचान और त्वरित उपचार के लिए एप का अनावरण

उदयपुर : बीमारी के लक्षणों से पहले जोखिम की पहचान और त्वरित उपचार के लिए उदयपुर रवीन्द्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज द्वारा एक एप तैयार किया गया है । इस एप का आज आरएनटी मेडिकल कॉलेज के सभागार में अनावरण हुआ।

Creative from India to the World

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विपिन माथुर ने बताया कि क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद इस एप को ब्राउजर में भी यूज कर सकते हैं। एप में व्यक्ति की मांगी पूर्ण जानकारी डालने के बाद एक पीडीएफ जनरेट होगा। पीडीएफ में बताया जाएगा कि व्यक्ति को किस बीमारी की रिस्क हैं, कौनसी जांच करानी चाहिए, कौनसे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यानि घर बैठे ही व्यक्ति अपने शरीर की स्क्रिनिंग कर पाएगा। यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारी के बारे में भी यह आपको सलाह दे सकता हैं। एप को इनिसेटिव करने वाले आरएनटी मेडिकल कॉलेज के कैंसर विभागाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र राठौड़ ने बताया कि आप खुद को सही मान रहे हैं, इसका अर्थ यह नहीं कि आप बिलकुल स्वस्थ्य हैं. यह एप शरीर का एसेसमेंट करेगी और आपको आगे क्या करना यह इसके बारे में बताएगी।