हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा

हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा वर्ष 2021-22 हेतु कंपनी में कार्यरत स्थायी एवं संविदा कर्मचारियों के लिये बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा की गयी है। उल्लेखनीय है कि कंपनी में लगभग 25 हजार कर्मचारी कार्यरत है। घोषणा के तहत् सभी स्थायी श्रमिकों को 1 लाख 38 हजार पांच सौ सभी अण्डरग्राउण्ड संविदा श्रमिकों को 82000 रूपये सभी सरफेस संविदा श्रमिकों को 19250 रूपये गुडविल जेस्टर के साथ 8.33 वास्तविक सैलरी पर बोनस दिया जाएगा।  बोनस की घोषणा पर हिन्दुस्तान जिं़क वर्कस फेडरेशन के अध्यक्ष यूएम शंकर दास ने हिन्दुस्तान जिं़क प्रबंधन को श्रमिकों और फेडरेशन की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि दीवाली से पूर्व बोनस की घोषणा से त्यौहार को कर्मचारियांे के परिवार और अधिक उत्साह से मना सकेगें। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिं़क के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा, सीएफओ संदीप मोदी, एच आर विभाग से मनमीत सिंह , मोहम्मद अली, दीपक गखरेजा, अनूप कुमार, अनिल गदिया, कृष्णा राव, अक्षत यादव, सौरभ मिश्रा  हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन की ओर से अध्यक्ष यूएम शंकर दास, महामंत्री  कल्याण सिंह शक्तावत सहायक महामंत्री प्रकाश श्रीमाल, घनश्याम सिंह राणावत , महेंद्र सोनी ,लालू राम मीणा, कोषाध्यक्ष मांगीलाल अहीर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

टीटीके प्रेस्टीज ने उदयपुर में खोला प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव फ्लैगशिप स्टोर

यह उदयपुर में कंपनी का पहला स्टोर है जहां एक ही छत के नीचे सभी गुणवत्‍तापूर्ण उत्पादों की व्यापक श्रृंखला…

कोटक महिंद्रा बैंक का बड़ा उत्सव धमाका: ख़ुशी का सीज़न की एक और श्रृंखला

उदयपुर: कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड (“KMBL”/“कोटक”) ने त्योहारों के आगमन के साथ ही आज अपनी विशेष पेशकश, यानी ख़ुशी का…

कानोड़ मित्र मंडल का पारिवारिक स्नेहमिलन कल

उदयपुर। उदयपुर में निवासरत कानोड़वासियों के चालीस वर्ष पुराने मैत्री संगठन कानोड़ मित्र मंडल का इस वर्ष का पारिवारिक स्नेहमिलन…

नेस्ले इंडिया के प्रोजेक्ट जागृति ने देश भर में स्वस्थ जीवनशैली का बढ़ावा देते हुए पूरे किए सात साल

उदयपुर। नेस्ले इंडिया ने ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एण्ड चाइल्ड के सहयोग से प्रोजेक्ट जागृति के सात साल पूरे…